पति बन रहा था रास्ते में रोड़ा, पत्नी का प्रेमी लेकर आया हथौड़ा, फिर दोनों ने मिलकर सिर फोड़ा, हो गई मौत

Share to your loved once


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक हत्यारन पत्नी की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें इस कलयुगी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हथौड़े से पीट-पीट कर अपने पति को पहले मौत के घाट उतारा और फिर रात के अंधेरे में प्रेमी के साथ मिलकर पति की लाश को मोटरसाइकिल से जंगल में ठिकाने लगाकर बेख़ौफ घर लौट आई थी.

पति बन रहा था रोड़ा, पत्नी का प्रेमी लेकर आया हथौड़ा, फिर कर दी हत्याZoom

मुजफ्फरनगर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या.

मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक हत्यारन पत्नी की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें इस कलयुगी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हथौड़े से पीट-पीट कर अपने पति को पहले मौत के घाट उतारा और फिर रात के अंधेरे में प्रेमी के साथ मिलकर पति की लाश को मोटरसाइकिल से जंगल में ठिकाने लगाकर बेख़ौफ घर लौट आई थी.

शक की सुई पहले पत्नी की ओर घुमी
दरसअल, नगर कोतवाली क्षेत्र के मलीरा गांव में रविवार सुबह एक दलित युवक संदीप का खून से लथपथ शव जंगल से बरामद हुआ था. जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उस समय शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए जब मामले की तफ्तीश शुरू की तो पुलिस के शक की सुई मृतक की पत्नी की ओर घूमी.

पत्नी ने बताया अवैध संबंध के चलते की पति की हत्या
इसके बाद पुलिस ने जब हिरासत में लेकर मृतक की पत्नी मीनाक्षी से सख्ती के साथ पूछताछ की तो सारा मामला दूध की तरह साफ हो गया. पूछताछ में इस हत्यारिन पत्नी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि संदीप से उसकी शादी होने के बाद संदीप के ममेरे भाई गौतम उर्फ़ सौरभ से उसकी आंखें चार हो गई और देखते ही देखते दोनों में बेपनाह मोहब्बत हो गई थी, जिसके बाद ये मोहब्बत अवैध संबंधों में बदल गई. लेकिन जब इस मोहब्बत की जानकारी मीनाक्षी के पति संदीप को हुई तो उसने इसका विरोध किया और इस बीच संदीप और गौतम के बीच झगड़ा भी हुआ था.

पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर की हत्या
बताया जा रहा है कि जिसके बाद मीनाक्षी और उसके प्रेमी गौतम ने मिलकर संदीप को रास्ते से हटाने की साजिश रची और साजिश के तहत शनिवार की रात गौतम उस समय मीनाक्षी के घर आया जब मीनाक्षी ने संदीप को खाने में नींद की गोली देकर गहरी नींद में सुला दिया था. इस दौरान गौतम एक लोहे का हथौड़ा भी खरीद कर अपने साथ लाया था, जिसके चलते इस लोहे के हथौड़े से ही मीनाक्षी और गौतम ने संदीप की पीट पीट कर पहले निर्मम हत्या की ओर उसके बाद दोनों संदीप की लाश को मोटरसाइकिल पर रखकर जंगल में ठिकाने लगा आए थे.

पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले तो साफ देखा जा सकता है कि हत्या करने के बाद अपने प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने मोटरसाइकिल पर शव को ले जाकर ठिकाने लगाया. इस दौरान दिन निकलने से पहले गौतम तो वहां से रफूचक्कर हो गया था. लेकिन गांव वालों की सूचना पर संदीप की लाश पुलिस ने जंगल से बरामद कर ली थी और फिर जब पुलिस तफ्तिश हुई तो दिल दहला देने वाली इस ख़ौफनाक साजिश का खुलासा हुआ.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP