90 मिनट की थाई फिल्म से इंस्पायर है शनाया कपूर की ‘तू या मैं’, चौंकाने वाला ट्विस्ट, असली गेमचेंजर बना क्लाइमैक्स

Share to your loved once


Last Updated:

90 मिनट की इस फिल्म से इंस्पायर होकर बनी है, शनाया कपूर की फिल्म ‘तू या मैं’. फिल्म में मगरमच्छ वाले सर्वाइवल थ्रिलर सीन को सोशल मीडिया वाले ट्विस्ट के साथ पेश किया है. बिजॉय नांबियार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शनाया कपूर और गौरव आदर्श लीड रोल में नजर आ रहे हैं. ये फिल्म साल 2018 में आई एक फिल्म से इंस्पायर्ड है. हाल ही में रिलीज हुई फिल्म को शाहिद की O Romeo से कड़ी टक्कर मिली.

नई दिल्ली. शनाया कपूर और गौरव आदर्श की लीड रोल वाली फिल्म ‘तू या मैं’इसी हफ्ते 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. ये फिल्म अपनी धीमी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है. बिजॉय नांबियार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शनाया और गौरव की केमिस्ट्री को भी लोग पसंद कर रहे हैं.

इस फिल्म की कहानी दो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर आधारत है. दोनों मिलकर एक रोमांटिक ट्रिप पर जाते हैं. लेकिन उनका ये वेकेशन उस वक्त खतरनाक मोड़ ले लेता है, जब वो एक स्विमिंग पूल में मगरमच्छ के साथ फंस जाते हैं.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शनाया कपूर की ये फिल्म साल 2018 में आई थाई हॉरर फिल्म ‘द पूल’ से इंस्पायर्ड है. इस फिल्म को Ping Lumpraploeng ने डायरेक्ट किया था. उसमें Theeradej Wongpuapan और Ratnamon Ratchiratham ने अहम भूमिका अदा की थी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

साल 2018 में आई उस थाई फिल्म में एक कपल 6 मीटर गहरे पूल में फंस जाता है, लेकिन हालांत उस वक्त और ज्यादा डरावने हो जाते हैं, जब अचानक पानी निकाल दिया जाता है, क्योंकि उस वक्त उस पूल में एक मगरमच्छ भी आ जाता है.दोनों उसके बीच जूझ रहे होते हैं.

शनाया और गौरव की ‘तू या मैं’ इसी खौफनाक आइडिया पर बेस्ड है. लेकिन इस फिल्म को बड़े ही नए अंदा में पेश किया गया है. इस कहानी को आज के दौर के हिसाब से सोशल मीडिया से जोड़ा गया है. शानाया कपूर एक हाई-प्रोफाइल इंफ्लुएंसर के रोल में नजर आ रही हैं. जिनके लाखों फॉलोअर्स होने के बावजूद ऐसी जगह फंस जाती है, जहां कोई सिग्नल ही नहीं है.

वहीं बात आदर्श गौरव के रोल की करें तो फिल्म में वह नालासोपारा का एक स्ट्रगलिंग रैपर है, जो कहानी में रियल और ग्रिटी टच लाता है. ये एंगल इस फिल्म में बिल्कुल नया है, फिल्म थाई में इस तरह की कोई बात नहीं दिखाई गई थी.

दोनों फिल्मों की लोकेशन शूट भी काफी अलग है. जहां थाई फिल्म शांत शूटिंग स्पॉट पर बेस्ड थी, वहीं हिंदी वर्जन में बारिश से भीगा एक सुनसान होटल दिखाया गया है, जो पूरी कहानी को और ज्यादा क्लॉस्ट्रोफोबिक बना देता है.

बता दें कि बात अगर शनाया कपूर की फिल्म की कमाई की करें तो 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे में सिर्फ 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म को शाहिद कपूर की O Romeo से कड़ी टक्कर मिली. शाहिद की फिल्म ने पहले दिन 8.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP