घी में डूबी लिट्टी और स्मोकी चोखा! गोड्डा तहलका मचा रहा है ‘भोजपुरिया’ स्वाद, जो जुबां से न उतरे – News18 हिंदी

Share to your loved once


X

title=

घी में डूबी लिट्टी और स्मोकी चोखा! गोड्डा तहलका मचा रहा है ‘भोजपुरिया’ स्वाद

 

arw img

Godda Famous Bhojpuriya Litti Chokha: कड़ाके की ठंड और कोयले की आंच पर सिकी गरमा-गरम लिट्टी. गोड्डा के महागामा (ऊर्जनगर) में स्थित ‘भोजपुरिया लिट्टी चोखा’ की दुकान आज स्वाद का बड़ा केंद्र बन चुकी है. आलम यह है कि महज 5-6 घंटे की दुकानदारी में यहां 250 से अधिक लिट्टी प्रेमियों का जमावड़ा लगता है. पीरपैंती और आसपास के 30 किलोमीटर के दायरे से लोग यहां सिर्फ शुद्ध देशी घी में डूबी लिट्टी का लुत्फ उठाने पहुंचते हैं. दुकान के संचालक नीलेश कुमार सिंह के अनुसार उनके लिट्टी की जान इसका सत्तू है. जिसे नींबू, अजवाइन, मंगरैला और सरसों तेल के खास संतुलन से तैयार किया जाता है. साथ में मिलता है आलू, बैंगन और टमाटर का स्मोकी चोखा, तीखी सरसों की चटनी और घर में तैयार तली हुई हरी मिर्च. नियमित ग्राहक उपेंद्र दास बताते हैं कि उन्होंने ऐसा स्वाद देवघर और भागलपुर में ही चखा था. खास बात यह है कि शुद्ध चने के सत्तू और देसी घी के उपयोग के कारण यह स्वाद में लाजवाब होने के साथ सेहत के लिए भी सुरक्षित है. मात्र ₹30 में 2 पीस घी वाली लिट्टी के साथ मिलने वाला यह ‘भोजपुरिया टच’ गोड्डा की ठंड को और भी खुशनुमा बना रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP