Rashid Khan take 700 wicket in T20: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज राशिद खान टी20 फॉर्मेट में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने हैं.

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

T20 में राशिद ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, आस-पास भी नहीं दुनिया के तुर्रम गेंदबाज

Last Updated:

Rashid Khan take 700 wicket in T20: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी राशिद खान ने गेंदबाजी में एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया. राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में 700 विकेट पूरे कर लिए हैं. इस फॉर्मेट में 700 विकेट लेने वाले वह इकलौते गेंदबाज बने हैं.

T20 में राशिद ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, आस-पास भी नहीं दुनिया के तुर्रम गेंदबाजZoom

राशिद खान ने टी20 फॉर्मेट में पूरे किए 700 विकेट

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम सुपर-8 की रेस से लगभग बाहर हो गई है. हालांकि, टीम के दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान राशिद खान ने अपनी गेंदबाजी से धूम मचाई है. दरसअल राशिद खान ने टूर्नामेंट में टी20 फॉर्मेटम में 700 विकेट पूरे कर लिए हैं. राशिद दुनिया के पहले ऐसे गेंदबाज बने हैं, जिन्होंने इस जादूई आंकड़े को छुआ है. राशिद ने ये उपलब्धि अपने 518वें टी20 मैच में हासिल की है.

राशिद ने अपने 700 विकेट के इस आंकड़े में चार बार पंजा खोलने का कारनामा किया. वहीं 18 बार उन्होंने चार विकेट चटकाए. इसके अलावा टी20 क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17 रन देकर 6 विकेट लेने का है. राशिद खान ने ये वर्ल्ड रिकॉर्ड अफगानिस्तान के अलावा दुनिया भर के अलग-अलग टी20 लीग में खेलकर बनाई है.

टी20 विश्व कप में कैसा रहा है राशिद का प्रदर्शन

मौजूदा आईसीसी टी20 विश्व कप में राशिद खान के प्रदर्शन को देखें तो वह अब तक कुल तीन मैच खेले हैं, जिसमें उनके खाते में चार विकेट आया है. राशिद का सबसे दमदार प्रदर्शन पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ आया था. साउथ अफ्रीका के साथ मैच में उन्होंने 28 रन देकर 2 विकेट लिए थे और बल्लेबाजी में भी उन्होंने 20 रनों का योगदान दिया. राशिद के इस जबरदस्त खेल के कारण ही अफगानिस्तान की टीम ने मैच को दो बार सुपर ओवर में पहुंचाया, लेकिन दुर्भाग्य से जीत नहीं मिल पाई.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP