Paras Dogra Ranji Trophy: 2001 में करियर की शुरुआत, लेकिन टीम इंडिया में नहीं मिला एक मौका, अब 41 की उम्र में इस धुरंधर ने रचा इतिहास

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

2001 में करियर की शुरुआत, लेकिन भारत के लिए नहीं मिला एक मौका, अब रचा इतिहास

Last Updated:

Paras Dogra Ranji Trophy: जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने रणजी ट्रॉफी में ऐतिहासिक उपलब्धि नाम कर ली है. बंगाल के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के दौरान इस बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी में 10000 रन पूरे किए और इस मुकाम तक पहुंचने वाले वह सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. वसीम जाफर रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

2001 में करियर की शुरुआत, लेकिन भारत के लिए नहीं मिला एक मौका, अब रचा इतिहासZoom

पारस डोगरा ने रणजी ट्रॉफी में पूरे किए 10000 रन.

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने बंगाल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में बड़ा रिकॉर्ड नाम किया. वह रणजी ट्रॉफी में 10000 रन पूरे करने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. डोगरा ने यह उपलब्धि 147 पारियों में हासिल की. वसीम जाफर अब रणजी ट्रॉफी के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उनके नाम 12038 रन दर्ज हैं. 41 साल के डोगरा रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी दूसरे नंबर पर हैं. उनके नाम 33 शतक हैं, जबकि पहले नंबर पर 41 शतकों के साथ जाफर हैं.

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए जम्मू-कश्मीर की शुरुआत खराब रही और टीम ने 13 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे. नंबर 4 पर पारस डोगरा बल्लेबाजी करने आए. शुभम पुंडीर भी जल्दी आउट हो गए, लेकिन इसके बाद डोगरा का साथ अब्दुल समद ने दिया. दोनों ने मिलकर बंगाल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में अहम 50 रन की साझेदारी की.

पारस डोगरा ने रणजी ट्रॉफी में पूरे किए 10000 रन.

2001 में करियर की शुरुआत
डोगरा ने अपने फर्स्ट क्लास करियर की शुरुआत 2001 में हिमाचल प्रदेश के लिए खेलते हुए की थी. उन्होंने इस टीम के लिए 95 रणजी मैच खेले और 6418 से ज्यादा रन बनाए, जिसमें 19 शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं. इसके बाद 2018 में वह पुडुचेरी क्रिकेट टीम से जुड़ गए. पुडुचेरी के लिए खेलते हुए डोगरा टीम के पहले रणजी शतकवीर बने और पांच सीजन में 11 शतक लगाए. 2024-25 सीजन से पहले उन्होंने जम्मू कश्मीर क्रिकेट टीम का रुख किया और टीम की कप्तानी संभाली. हालांकि, उन्हें कभी टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिला.

शानदार फॉर्म में है पारस
इस सीजन में 500 रन के करीब पहुंच चुके डोगरा बल्ले से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वह जम्मू-कश्मीर के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और टीम को पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. डोगरा के नाम अब सक्रिय बल्लेबाजों में रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा 33 शतक हैं. वह इस मामले में सिर्फ वसीम जाफर (40 शतक) से पीछे हैं. इस हफ्ते अपना 147वां रणजी मैच खेलते हुए डोगरा टूर्नामेंट के दूसरे सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी बन गए. जाफर ने 1996 से 2020 के बीच 156 मैच खेले थे.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP