Hot Milk Cake रेसिपी: मिनटों में नरम और टेस्टी केक घर पर बनाएं.
Last Updated:
Hot Milk Cake Recipe: आप इसे शाम की चाय के साथ, बच्चों के टिफिन के लिए या फिर अचानक घर आए मेहमानों के लिए बना सकते हैं. इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको किसी फैंसी सामग्री की जरूरत नहीं है, सारी चीजें घर पर ही मौजूद होती हैं.

‘हॉट मिल्क केक’ (Hot Milk Cake).
Hot Milk Cake: क्या आपने कभी सोचा है कि फ्रिज में बचे वाले दूध और मक्खन की मदद से आप मिनटों में इतना टेस्टी नरम नरम केक बना सकते हैं? जी हां, अगर आप केक या ब्राउनी के शौकीन हैं तो आप घर पर बड़ी आसानी से हॉट मिल्क केक बना सकते हैं. ‘हॉट मिल्क केक’ (Hot Milk Cake). आप इसे शाम की चाय के साथ, बच्चों के टिफिन के लिए या फिर अचानक घर आए मेहमानों के लिए बना सकते हैं. इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको किसी फैंसी सामग्री की जरूरत नहीं है, सारी चीजें घर पर ही मौजूद होती हैं. तो चलिए, जानते हैं कि घर पर बेकरी की तरह सॉफ्ट टेस्टी मिल्क केक किस तरह बना सकते हैं.
‘हॉट मिल्क केक’ (Hot Milk Cake).
आवश्यक सामग्री (Ingredients)
सूखी सामग्री (Dry Ingredients):
मैदा: 1.5 कप
बेकिंग पाउडर: 1 छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा: 1 छोटा चम्मच
नमक: बस एक चुटकी (स्वाद को निखारने के लिए)
गीली सामग्री (Wet Ingredients):
दही: 1/2 कप (ताजा)
चीनी: 3/4 कप
वनीला एसेंस: 1 छोटा चम्मच
दूध: 1 कप
मक्खन: 1/4 कप
बनाने की विधि: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड-
1. सूखी सामग्री को छानें: सबसे पहले एक बड़े कटोरे में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक को एक साथ छान लें. छानने से आटे में हवा भरती है, जिससे केक फूलता है.
2. बेस तैयार करें: एक दूसरे बर्तन में दही और चीनी को तब तक फेंटें जब तक कि चीनी पूरी तरह घुल न जाए. अब इसमें वनीला एसेंस मिलाएं.
View this post on Instagram