15-15 घंटे इंतजार, छोटे रोल, प्रियंका चोपड़ा ने बयां किया स्ट्रगल का दर्द, बोलीं- ‘करियर नहीं, लेगेसी चाहिए थी’

Share to your loved once


Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी मेहनत से जो पहचान बनाई है, उसके लिए उन्हें कड़ा संघर्ष करना पड़ा है. उनका सफर बाहर से जितना ग्लैमरस दिखता है, अंदर से उतना ही मुश्किल रहा है. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने ये खुलासा किया कि जब उन्होंने अमेरिका का रुख किया, तब वह अपने करियर के एक उथल-पुथल भरे दौर से गुजर रही थीं.

ख़बरें फटाफट

15-15 घंटे इंतजार, छोटे रोल, प्रियंका चोपड़ा ने बयां किया स्ट्रगल का दर्दZoom

प्रियंका ने किया खुलासा (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

नई दिल्ली. प्रियंका चोपड़ा आज सफलता के एक अलग मुकाम पर हैं. लेकिन उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए काफी कुछ सहा है.आज हिट की गारंटी बनी प्रियंका ने बताया है कि उनका मकसद सिर्फ करियर बनाना नहीं था, बल्कि एक ऐसी लेगेसी छोड़ना जिसे लोग याद रखें.

करियर में देखे थे कई उतार-चढ़ाव

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी हालिया बातचीत में खुलासा किया कि जब उन्होंने अमेरिका में अपने करियर की शुरुआत की,तब भारत में उनका करियर में काफी उतार-चढ़ाव आ रहे थे. उन्होंने कहा कि वह सिर्फ काम ही नहीं करना चाहती थीं, बल्कि एक विरासत को बनाना चाहती थीं. साल 2011 में दिए अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा भी था कि एक्ट्रेस को सिर्फ करियर नहीं, एक लेगेसी चाहिए.’

बयां किया दर्दभरा एक्सपीरियंस

प्रियंका ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा कि नई शुरुआत करना उनके लिया आसान नहीं था. भारत में उनका करियर ग्राफ ऊपर-नीचे हो रहा था और अमेरिका में वह बिल्कुल नई थीं. कई छोटे-छोटे रोल किए, कई बार लंबा इंतजार किया, कभी कभी तो 15 घंटे सेट पर बैठकर भी शूट नहीं हो पाता था. फिर भी वह खुद को संभाले रही कि वह इंडस्ट्री में लंबी रेस के लिए आई हैं.

बता दें कि प्रियंका का कहना है कि सफलता उनके लिए बड़ा मुकाम पाना नहीं था. उनके लिए सक्सेस का मतलब अपने परिवार के साथ बिताना था.वह अपनी बेटी को स्कूल से ला सकें,वह इस तरह का काम करना चाहती थीं कि अपने परिवार और दोस्तों के लिए वक्त निकालकर उनके साथ वक्त बिता सकें.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP