चेरी नहीं, बस्तर की चिरपुटी है खास! ठंड में बनाएं झटपट देसी टमाटर चटनी – Chhattisgarh News

Share to your loved once


Last Updated:

Bastar chirputi tamatar chutney recipe : बस्तर में चिरपुटी टमाटर से बनी चटनी ठंड में खास मिलती है, जिसे सिलबट्टे पर पीसकर तैयार किया जाता है. इसका स्वाद और महक अनोखी होती है, लोग इसे पेज के साथ चाव से खाते हैं.

बस्तर : टमाटर की चटनी तो आपने खाई होगी, लेकिन क्या बस्तर में मिलने वाली देशी छोटी टमाटर की चटनी खाई है? बस्तर में इस टमाटर को चिरपुटी टमाटर कहा जाता है, जिसका स्वाद काफी लाजवाब होता है. इस टमाटर को चेरी टमाटर के नाम से भी जाना जाता है. छत्तीसगढ़ में इसकी चटनी को बेहद पसंद किया जाता है. बस्तर में ठंड के समय यह टमाटर निकलता है. बस्तर के ग्रामीण इस टमाटर को अपने बड़े में लगाते है. इसका आकार बेहद छोटा है. बस्तर में इसे पेज के साथ चाव से खाया जाता है.

बस्तर में सादे तरीके से चिरपुटी की चटनी
चिरपुटी टमाटर की चटनी बनाना बेहद आसान है. और यह चटनी कुछ मिनटों में तैयार हो जाती है. आप देशी सिलबट्टे में चिरपुटी की चटनी तैयार करेंगे तो इसका स्वाद और बढ़ जाएगा. बस्तर में सादे तरीके से चिरपुटी की चटनी बनाई जाती है.इस टमाटर की महक ही अलग होती है. आप इन स्टेप्स को फॉलो करके घर में चिरपुटी टमाटर की चटनी बना सकते हैं. आप अपने घर के लोगों को चिरपुटी का स्वाद चखाकर दिल जीत सकते हैं. इस चटनी

चिरपुटी टमाटर की चटनी बनानेके लिए सामग्री
चिरपुटी टमाटर- 100 ग्राम, नमक स्वादानुसार, हरी मिर्च – तीन , अदरक – छोटी टुकड़ी, लहसुन – तीन कली, धनिया पत्ती एक टहनी

चिरपुटी टमाटर की चटनी बनाने विधि
चिरपुटी टमाटर की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले सिलबट्टे में नमक और मिर्च को अच्छे से पीस लीजिए. इसके बाद अदरक और लहसुन डालकर अच्छे से पीस लीजिए. जब अदरक लहसुन अच्छे से पिस जाए तो धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह पीस लें. अब चिरपुटी टमाटर डालकर अच्छे से पीस लीजिए. जब टमाटर अच्छी तरह पिस जाए, तो इसे प्लेट में निकाल लीजिए.अब तैयार हो गई देशी चिरपुटी की चटनी. आप इसे चावल या रोटी के साथ खा सकते हैं.

About the Author

Amit Singh

7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP