‘लाल किला के आरोपियों पर सख्‍त कार्रवाई हुई’, गृह मंत्री अमित शाह बोले- 31 मार्च तक नक्‍सलवाद का खात्‍मा – home minister amit shah strict action against red fort bomb blast accused naxalism end 31 march 2026 delhi police raising day

Share to your loved once


होमताजा खबरDelhi

लाल किला के आरोपियों पर सख्‍त कार्रवाई हुई – गृह मंत्री अमित शाह

Last Updated:

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लाल किला के पास हुए बम धमाके और नक्‍सलवाद के खात्‍मे को लेकर बड़ी बात कही है. होम मिनिस्‍टर ने कहा कि रेड फोर्ट कार बम ब्‍लास्‍ट मामले में दिल्‍ली पुलिस ने सख्‍त कार्रवाई की है. साथ ही उन्‍होंने कहा कि 31 मार्च 2026 तक देश से नक्‍सलवाद का खात्‍मा हो जाएगा.

लाल किला के आरोपियों पर सख्‍त कार्रवाई हुई - गृह मंत्री अमित शाहZoom

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लाल किला के पास हुए कार बम धमाका मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की गई है. दिल्‍ली पुलिस के 79वें स्‍थापना दिवस के मौके पर अमित शाह ने ये बातें कही हैं. (फोटो: PTI)

नई दिल्‍ली. देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लाल किले के पास हाल ही में हुए आतंकी हमले और देश में नक्सलवाद के मुद्दे पर महत्वपूर्ण बयान दिया है.दिल्‍ली पुलिस के 79वें स्‍थापना दिवस के मौके पर आयोजित प्रोग्राम में उन्होंने कहा कि चाहे संसद पर हमला रहा हो या कुछ दिनों पहले Red Fort के पास हुआ आतंकी हमला, हर चुनौती के सामने दिल्ली पुलिस ने अत्यंत कौशल और तत्परता का परिचय दिया है. उन्होंने कहा कि सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की गई. गृह मंत्री ने साफ कर दिया कि कानून व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा. अमित शाह ने आगे बताया कि देश से नक्‍सलवाद का खात्‍मा अब बहुत करीब पहुंच चुका है.

गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए कई नई पहल की जा रही हैं. उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस की 10 नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है. इसके तहत दिल्ली को 10 हजार नए CCTV कैमरों से जोड़ने की योजना पर काम शुरू हो चुका है. पहले चरण में 2100 कैमरे लाइव किए जा चुके हैं, जबकि पहले से लगे 15 हजार से अधिक कैमरों को भी इस नेटवर्क से जोड़ने का काम पूरा कर लिया गया है. उन्होंने विश्वास जताया कि ‘सेफ सिटी’ योजना आने वाले समय में दिल्ली की सुरक्षा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी और अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

नक्‍सलवाद पर बड़ा दावा

अपने संबोधन में अमित शाह ने नक्सलवाद के मुद्दे पर भी बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार माओवादी हिंसा से देश को पूरी तरह मुक्त कराने के लक्ष्य के बहुत करीब पहुंच चुकी है. सरकार की सख्त नीति, सुरक्षा बलों की रणनीतिक कार्रवाई और विकास कार्यों के कारण नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हिंसा में लगातार कमी आई है. उन्होंने भरोसा जताया कि 31 मार्च 2026 तक भारत को माओवादी हिंसा से मुक्त कर दिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP