Surya Grahan 2026 17 february rashifal | zodiac Prediction of 12 rashi solar eclipse Horoscope | शनि की राशि कुंभ में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, कैसा रहेगा आपका दिन? जानें राशिफल
Surya Grahan 2026 Horoscope Prediction: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगेगा. यह सूर्य ग्रहण शनि देव की राशि कुंभ में लगेगा. सूर्य ग्रहण दोपहर में 3 बजकर 26 मिनट पर लगेगा और इसका समापन शाम में 7:57 बजे होगा. यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इस वजह से इसका सूतक काल नहीं लगेगा, लेकिन सूर्य ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर होगा. सूर्य ग्रहों के राजा हैं और उन पर ग्रहण राहु-केतु की वजह से लगता है. सूर्य ग्रहण का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आपको लाभ होगा या हानि? आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण के दिन मेष से मीन तक का राशिफल.
सूर्य ग्रहण का राशिफल
मेष: आप दूसरों को कम आंकते हैं और उनसे अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं, इस वजह से सूर्य ग्रहण का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं पैदा कर सकता है. आपके रिश्ते प्रभावित होंगे. हालांकि इस दिन आपको नई नौकरी पाने में लोगों की मदद मिल सकती है. शादी की चिंता आपको तनाव दे सकती है. पार्टनरशिप का बिजेनस मुनाफा देगा.
वृषभ: आपकी राशि के लोग आर्थिक संकट में फंस सकते हैं. बैंक लोन से परेशान होंगे. उसे चुकाने के लिए और कर्ज ले सकते हैं. लव मैरिज करने वालों के लिए समय अनुकूल नहीं है. कोई व्यक्ति आपके काम में अडंगा डाल सकता है. नौकरी की दिशा में किया गया प्रयास सफल होने की उम्मीद है. पूजा पाठ में मन लगेगा.
मिथुन: इस दिन आपको अपनी भावनाओं और मन पर काबू रखना चाहिए. दूसरों की सलाह को मानना आपके लिए लाभकारी हो सकता है. पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ें. समस्याओं से परेशान होंगे, लेकिन शांत मन से सोचेंगे तो समाधान निकल आएगा. मन को शांत करने के लिए योग, ध्यान और साधना करें.
कर्क: सूर्य ग्रहण का दिन कर्क राशि वालों के लिए कुछ अच्छी खबर दे सकता है. करियर में नए मौके मिल सकते हैं, जो काम कर रहे हैं, उसमें सफलता प्राप्त होने की उम्मीद है. आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी. धन की स्थिति मजबूत रहेगी. शिक्षा प्रतियोगिता से जुड़े लोगों को अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं. आपके मनोबल को मजबूत रखें, आपके काम आसान होंगे.
सिंह: आपकी राशि के लोगों को सूर्य ग्रहण वाले दिन कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसका निर्वहन आपको करना चाहिए. आपके बॉस और बड़े अधिकारियों को आपसे उम्मीदें हैं. लव लाइफ के लिए यह दिन ठीक नहीं है. धैर्य से काम लें. प्रेम विवाह के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे.
कन्या: यह दिन आपके लिए नए रिश्ते की शुरुआत की होगी. लव लाइफ या मैरिड लाइफ में आगे बढ़कर रिश्ते बना सकते हैं. आपकी किसी से दोस्ती हो सकती है, जो आपके लिए मददगार होगा. बिजनेस करने वालों को इस दिन पार्टनरशिप का प्रस्ताव मिल सकता है. हालांकि जल्दीबाजी में इस पर कोई फैसला न करें. वरना आपको पछताना पड़ सकता है.
तुला: करियर में तुला वालों के काम में बदलाव या स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है. आप नया मकान खरीद सकते हैं. आपके प्रभाव में बढ़ोत्तरी होगी. इस बीच आप कोई नया काम या बिजनेस शुरू करने का विचार कर सकते हैं. इसमें आपको अपने पिता से कुछ जरूरी सलाह मिल सकती है. आप स्वतंत्र रूप से फैसले लें, दूसरों की बातों में आकर मन न बदलें. रिश्ते तनावपूर्ण हैं तो उनको मधुर बनाने की कोशिश करें. ये आगे आपके ही काम आएंगे.
वृश्चिक: अगर आप एक ही गलती दोहराते रहेंगे तो आपको हानि होना तय है. गलत फैसले और काम की वजह से आप आर्थिक संकट में फंस सकते हैं. इसकी वजह से पारिवारिक माहौल खराब हो सकता है. तनाव की स्थिति बन सकती है. लाइफ पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है. किसी के सलाह पर निवेश न करें, यह आपके लिए घाटे का सौदा हो सकता है. इस बीच आप नौकरी बदलने की सोच सकते हैं.
धनु: आपकी राशि के लोग कोई नया काम या बिजनेस करना चाहते हैं तो सबसे पहले उससे जुड़ी सभी जानकारी हासिल कर लें, नहीं तो आगे आपके लिए समस्याएं आ सकती हैं और आप मुसीबत में फंस सकते हैं. आप अपने अहंकार को छोड़कर विनम्र बनें, इससे बहुत सी दिक्कतें दूर हो जाएंगी. अहंकार के कारण लोग आपसे दूर हो जाते हैं. इस दिन धन हानि का डर है और आपके यश और कीर्ति में कमी आ सकती है. बेकार के विवादों से स्वयं को दूर रखें.
मकर: आपके लिए समय अभी कठिन और चुनौतिपूर्ण है. ऐसे में आप कोई ऐसा काम न करें, जिससे आपकी मुश्किलें कम होने की बजाय और बढ़ जाएं. इस दिन आप सावधान रहें क्योंकि कोई आपको धोखा दे सकता है या साजिश का शिकार बना सकता है. मुनाफा एक हद तक ठीक है, लेकिन ज्यादा लालच आपको आर्थिक संकट में डाल सकता है. सोच समझकर वित्तीय फैसले करें. बुरी लत और व्यवहार से दूरी बना लें, वरना आपको नुकसान तय है.
कुंभ: आपकी राशि के लोग इस दिन कोई नया काम या नई लव लाइफ शुरू कर सकते हैं. हालांकि आपको दूसरों की नकारात्मकता से दूर रहने की जरूरत है, नहीं तो आपका काम प्रभावित होगा. आपकी लव लाइफ आपकी उन्नति का कारक बन सकती है. हालांकि आप लापरवाह न रहें, वरना हानि हो सकती है. इस समय कोई रिस्क न लें, वरना काम खराब होगा और आप मुसीबत में फंस सकते हैं. किसी काम या बात को नजरअंदाज न करें.
मीन: सूर्य ग्रहण वाले दिन मीन राशिवालों को करियर में सावधान रहना होगा. इस दिन काम में असफलता मिल सकती है. इससे आपका मनोबल कमजोर होगा. हालांकि आप अपने मन की बात किसी खास दोस्त से शेयर कर सकते हैं, इससे मन को सुकून मिलेगा. इस दिन अच्छी बात यह है कि मनचाही जगह पर पोस्टिंग पा सकते हैं. इससे मन का डर और तनाव दूर होगा. जो लोग सिंगल हैं, उनकी लव लाइफ शुरू हो सकती है. इस दिन यात्रा का भी योग बन रहा है.