पाकिस्तान पर भारत की जीत के बीच ‘बॉर्डर 2’ ने दिखाया दम, जारी है सनी देओल की दहाड़, जानें अब तक का कुल कलेक्शन
Last Updated:
Border 2 Box Office Collection Day 24: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. रविवार को भारत-पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज टी20 वर्ल्ड कप मैच के बावजूद देशभक्ति के जज्बे ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ ढीली नहीं होने दी. रिलीज के 24वें दिन भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया. इसी के साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई 320 करोड़ के पार पहुंच गई है. अब भी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाने की पूरी कोशिश कर रही है.

भारत में 320 करोड़ के पार हुआ बॉर्डर 2 फिल्म का कलेक्शन.
नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म को गणतंत्र दिवस की छुट्टियों का भरपूर फायदा मिला. साल 1997 की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘बॉर्डर’ के इस सीक्वल ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही गदर मचाना शुरू कर दिया था. हालांकि, बीच में फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई, लेकिन रविवार को टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर भारत की जीत के बीच सनी देओल की फिल्म ने एक बार फिर जबरदस्त वापसी की.
यहां पर देखिए ‘बॉर्डर 2’ का भारत में कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
- पहला हफ्ता- 224.25 करोड़
- दूसरा हफ्ता- 70.15 करोड़
- तीसरा हफ्ता- 23.35 करोड़
- 22वां दिन- 80 लाख
- 23वां दिन 1.9 करोड़
- 24वां दिन- 1.50 करोड़ (अर्ली एस्टीमेट)
- टोटल कलेक्शन- 321.95 करोड़
इन फिल्मों को टक्कर दे रही है ‘बॉर्डर 2’
रिलीज के 24 दिन बीत जाने के बाद भी सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का जलवा बरकरार है. देशभक्ति के रंग में डूबी यह फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है. हालांकि, फिल्म की कमाई के ग्राफ में उतार-चढ़ाव जरूर आए, लेकिन इसका क्रेज कम नहीं हुआ. फिलहाल ‘बॉर्डर 2’ का मुकाबला रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ से चल रहा है, वहीं अब मैदान में शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की ‘ओ रोमियो’ और शनाया कपूर की ‘तू या मैं’ भी उतर चुकी हैं, जिससे बॉक्स ऑफिस की जंग काफी दिलचस्प हो गई है.
भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी है ‘बॉर्डर 2’
बताते चलें कि ‘बॉर्डर 2’ जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने टी-सीरीज के साथ मिलकर को-प्रोड्यूस किया है. साल 1997 की ओरिजिनल फिल्म की तरह यह भी भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है. जहां पहली फिल्म में सिर्फ लोंगेवाला की लड़ाई दिखाई गई थी, वहीं इस सीक्वल में अलग-अलग युद्ध मोर्चों की वीरगाथा को पिरोया गया है. फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी बड़ी है, जिसमें सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह और सोनम बाजवा जैसे सितारे अपनी अदाकारी का दम दिखा रहे हैं. इस मूवी के डायरेक्टर अनुराग सिंह हैं. यह साल 2026 में रिलीज हुई सनी देओल की पहली फिल्म है.
About the Author
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें