डोसा, इडली, वडा, उत्तपम! दिल्ली में साउथ इंडियन फूड का असली स्वाद, जनपथ के ये इलाके हैं बेस्ट
Last Updated:
South Indian Food in Delhi: दिल्ली का जनपथ इलाका सिर्फ शॉपिंग और घूमने-फिरने के लिए ही नहीं, बल्कि बेहतरीन साउथ इंडियन खाने के लिए भी मशहूर है. कनॉट प्लेस से सटे इस इलाके में सुबह से लेकर देर रात तक डोसा, इडली, वडा, उत्तपम और फिल्टर कॉफी का स्वाद लोगों को आकर्षित करता है.
दिल्ली. दिल्ली का जनपथ इलाके में मौजूद रेस्टोरेंट्स में स्वाद के साथ एसी हॉल, फैमिली सिटिंग, ग्रुप अरेंजमेंट और टेकअवे जैसी सुविधाएं भी मिलती है. जनपथ और उसके आसपास का इलाका साउथ इंडियन खाने के शौकीनों के लिए किसी फूड हब से कम नहीं है. यहां स्वाद, गुणवत्ता और सुविधाओं का अच्छा तालमेल देखने को मिलता है, जो दिल्लीवासियों और पर्यटकों दोनों को आकर्षित करता है.
सागर रत्न पारंपरिक स्वाद और फैमिली डाइनिंग
सागर रत्न लंबे समय से साउथ इंडियन खाने के लिए भरोसेमंद नाम है. यहां मसाला डोसा, रवा डोसा और स्पेशल थाली काफी लोकप्रिय हैं. रेस्टोरेंट में एसी हॉल, परिवार के साथ बैठने की सुविधा और ग्रुप के लिए बड़ी टेबल उपलब्ध हैं. ऑफिस लंच और फैमिली डिनर दोनों के लिए यह जगह उपयुक्त है.
सरवणा भवन ऑथेंटिक साउथ इंडियन फ्लेवर
सरवणा भवन अपने असली साउथ इंडियन स्वाद के लिए जाना जाता है. यहां का सांभर, नारियल चटनी और फिल्टर कॉफी खास तौर पर पसंद की जाती है. साफ-सफाई, आरामदायक बैठने की व्यवस्था और तेज सर्विस इसकी खासियत है. ब्रेकफास्ट से डिनर तक यहां अच्छी-खासी भीड़ रहती है.
नैवेद्यम ट्रेडिशनल थीम और शुद्ध शाकाहारी मेन्यू
नैवेद्यम अपने साउथ इंडियन थीम डेकोर और शुद्ध शाकाहारी व्यंजनों के लिए मशहूर है. यहां की स्पेशल थाली और मैसूर डोसा लोगों को खूब पसंद आते हैं. फैमिली सीटिंग, शांत माहौल और छोटे आयोजनों के लिए प्री-बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है.
जगरनॉट मॉडर्न अंदाज में पारंपरिक स्वाद
जगरनॉट साउथ इंडियन व्यंजनों को आधुनिक प्रस्तुति के साथ परोसता है. यहां एसी हॉल, डिजिटल पेमेंट, डाइन-इन और टेकअवे की सुविधा मिलती है. युवाओं और प्रोफेशनल्स के बीच यह जगह तेजी से लोकप्रिय हो रही है.
इसी तरह Carnatic Cafe अपने होम-स्टाइल फ्लेवर के लिए जाना जाता है. यहां का पुदीना डोसा और खास तरह का सांभर काफी मशहूर है. बैठने की जगह भले ही सीमित हो, लेकिन साफ-सफाई और क्विक सर्विस के कारण यह स्टूडेंट्स और युवा प्रोफेशनल्स की पसंदीदा जगह बनी हुई है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें