वो ब्लॉकबस्टर सॉन्ग, जिसे सुनते ही राज कपूर ने थमा दिया था सिंगर को 25 हजार का चेक, बोले- ये गाना अब मेरा हुआ

Share to your loved once


Last Updated:

साल 1985 में राज कपूर की फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी . फिल्म में मंदाकिनी और राजीव कपूर लीड रोल में नजर आए थे. लेकिन राज कपूर ने एक गाने को सुनने के बाद ही इस फिल्म बनाने का मन बनाया था. वो गाना आज भी लोगों की जुबान पर हैं. लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि फिल्म का मशहूर गाना राज कपूर को कैसे मिला था.

ख़बरें फटाफट

वो ब्लॉकबस्टर सॉन्ग, जिसे सुनते ही राज कपूर ने थमा दिया था सिंगर को 25 हजार काZoom

राज कपूर से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

नई दिल्ली. राज कपूर की साल 1985 में आई फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ को लोग शायद ही कभी भुला पाएंगे. फिल्म में मंदाकिनी ने गंगा का किरदार निभाया था. उनका ये किरदार अमर हो गया था.इस फिल्म के एक गाने का दिलचस्प किस्सा खुद राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर ने सुनाया था कि कैसे एक गाने ने इस फिल्म को बनाने का आइडिया दिया था.

रणधीर कपूर ने बताया कि एक बार वह अपने पिता के साथ दिल्ली के एक कार्यक्रम में गए थे. वहां मशहूर संगीतकार रविंद्र जैन के स्टेज पर गाना गा रहे थे. जैसे ही उन्होंने गाया, ‘एक राधा, एक मीरा, दोनों ने श्याम को चाहा’, राज कपूर मंत्रमुग्ध हो गए. उन्होंने जोर से वाह-वाह की और पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा.

रवींद्र जैन को दिया था 25 हजार का चैक

रणधीर ने कपिल शर्मा के शो पर बताया कि राज कपूर ने ये गाना सुनते ही तुरंत कहा, दादू एक बार और सुनाओ. गाना दोबारा गाया गया और फिर से तालियां बजीं. इसके बाद राज साहब ने पूछा, यह किस फिल्म का गाना है. रवींद्र जैन ने बताया कि यह उनका प्राइवेट गाना है. बस फिर क्या था, राज कपूर ने जोश में कहा, यह गाना अब मेरा हुआ. कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. अगले दिन राज कपूर ने घर पर छोटी सी महफिल रखी. तबला, सितार और सारंगी सब तैयार थे. रवींद्र जैन को बुलाया गया और उनसे वही गाना फिर सुनाने को कहा गया. गाना खत्म हुआ तो राज कपूर ने रणधीर से कहा, चेकबुक लाओ और 25 हजार रुपये का चेक बना दो.

1 गाने से मिला था फिल्म बनाने का आइडिया

रणधीर ने अपनी बात रखते हुए बताया कि ये देख उस वक्त रवींद्र जैन भावुक हो गए. उन्हें समझ आ गया कि राज कपूर उन्हें अपनी फिल्म में लेने वाले हैं. कुछ ही दिनों में राज कपूर उन्हें लेकर पुणे चले गए. वहां चार दिनों में पूरी फिल्म का म्यूजिक तैयार कर लिया गया.रणधीर कपूर ने बताया कि उनके पिता ने फिल्म की कहानी भी इसी गाने के आधार पर गढ़ी. एक पहाड़ी लड़की की कहानी, जो गंगा की तरह ऊपर से पवित्र होती है, लेकिन नीचे आते-आते हालात उसे बदल देते हैं.

बता दें कि साल 1985 में आई फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में राज कपूर के उनके बेटे राजीव कुमार ने भी उनके साथ काम किया था. इस फिल्म का म्यूजिक ब्लॉकबस्टर रहा था. फिल्म के सभी गाने बेहद पॉप्युलर हुए थे.इसी फिल्म से मंदाकिनी रातोंरात स्टार बनी थी.यही फिल्म उनके बेटे की इकलौती ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी.

About the Author

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP