Shahid Kapoor Upcoming Movies: ‘ओ रोमियो’ से लेकर ‘कॉकटेल 2’ तक, शाहिद कपूर के पिटारे में हैं कई बड़ी फिल्में, 1 मूवी में बिखेरेंगे कॉमेडी का जादू
Last Updated:
Shahid Kapoor Upcoming Movies: बॉलीवुड में चॉकलेटी बॉय से लेकर कबीर सिंह जैसे इंटेंस किरदारों तक का सफर तय करने वाले शाहिद कपूर अब बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. विशाल भारद्वाज की डार्क थ्रिलर ‘ओ रोमियो’ फिल्म सिनेमाघरों मे धमाल मचाने के लिए तैयार है. इतना ही नहीं, शाहिद जल्द ही अपनी पुरानी रील इमेज में लौटते हुए एक कॉमेडी फिल्म में भी ठहाके लगवाते नजर आएंगे. शाहिद का अगला सफर एक्शन, रोमांस और फुल-ऑन एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज होने वाला है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड शाहिद कपूर के फैंस के लिए आने वाला समय किसी ट्रीट से कम नहीं है. आने वाले साल शाहिद के करियर के लिए एक बड़ा गेम चेंजर साबित होने वाला है. फिलहाल उनकी मूवी ओ रोमियो दस्तक देने वाली है. इसके अलावा उनके पास और भी कई फिल्में हैं, जो एक के बाद एक सिनेमाघरों में रिलीज होंगी. यहां पर देखिए पूरी लिस्ट.
विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की जोड़ी जब भी साथ आती है, इतिहास रचती है. ‘हैदर’ और ‘कमीने’ के बाद शाहिद कपूर ओ रोमियो फिल्म में नजर आएंगे. इसमें उनका एक बार फिर एक्शन अवतार देखने को मिलेगा. यह मूवी 13 फरवरी 2026 को वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होने वाली है.
इस फिल्म में शाहिद के साथ नेशनल क्रश तृप्ति डिमरी नजर आएंगी. फिल्म में नाना पाटेकर और विक्रांत मैसी जैसे सितारे भी शामिल हैं. खास बात है कि फरीदा जलाल भी फिल्म का हिस्सा हैं और इस बार उनका किरदार बिल्कुल अलग होगा, जिसकी झलक टीजर में देखने को मिल चुकी है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
2012 की सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल भी पाइपलाइन में है. शाहिद कपूर इस फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं और उनके साथ रश्मिका मंदाना और कृति सेनन नजर आएंगी. यह फिल्म सितंबर 2026 में रिलीज हो सकती है. होमी अदजानिया इसके निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं.
शाहिद कपूर जल्द ही एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले हैं. मूवी का नाम फिलहाल तय नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें रश्मिका मंदाना उनके अपोजिट होंगी. खबरों की मानें तो इस फिल्म को बधाई हो फेम अमित रविंद्रनाथ शर्मा डायरेक्ट करेंगे.
शाहिद कपूर पिछली बार फिल्म देवा में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी. साल 2025 में रिलीज हुई इस मूवी में शाहिद कपूर पुलिस अफसर के रोल में दिखे थे. इस मूवी का सस्पेंस कमाल का था, लेकिन दर्शकों को कहानी कुछ खास पसंद नहीं आई.
<span style=”color: currentcolor;”>बताते चलें कि शाहिद कपूर ने आखिरी बार साल 2019 में सफलता का स्वाद चखा था. संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी कबीर सिंह मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. दुनियाभर में इस फिल्म ने 350 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर इतिहास रचा दिया था. इसके बाद शाहिद कपूर के हाथ एक भी हिट फिल्म नहीं लगी.</span>