Shoaib Akhtar Mohammad Yusuf reaction after defeat against India: भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान को 61 रन से हराया. पाकिस्तान के इस हार पर पूर्व क्रिकेटरों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है.
Last Updated:
Shoaib Akhtar Mohammad Yusuf reaction after Pakistan defeat: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ 61 रन से करारी हार मिली. इस हार के बाद कई पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने बाबर आजम और शाहीन अफरीदी जैसे खिलाड़ियों पर अपना गुस्सा निकाला है.

बाबर आजम-शाहीन अफरीदी पर भड़के पूर्व क्रिकेटर
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सबसे हाईवोल्टेज मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंद दिया. कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम ने टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 18 ओवर में 114 रन पर समेट दिया. टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मिली इस शर्मनाक हार को पाकिस्तान के कईं पूर्व क्रिकेटर पचा नहीं पा रहे हैं. ऐसे में मैच खत्म होते वह पाकिस्तानी प्लेयर्स को लताड़ लगाने लगे.
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और शादाब खान जैसे खिलाड़ियों को टीम से निकालने तक की बात कह दी. मोहम्मद यूसुफ ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “शाहीन अफरीदी, बाबर आजम और शादाब खान का टाइम खत्म हो गया है. पाकिस्तान की टी20 टीम को नए प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की जरूरत है, कमजोर टीमों के खिलाफ खोखली जीत की नहीं.”
Time’s up for Shaheen, Babar, and Shadab, Pakistan’s T20 squad needs new performers, not empty wins against weaker sides #T20worldcup
शोएब अख्तर ने भी खिलाड़ियों को लताड़ा
मोहम्मद युसूफ के अलावा पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी खिलाड़ियों को जमकर लताड़ा. भारतीय टीवी चैनल के एक डिबेट में मैच के बाद उन्होंने शाहीन अफरीदी की गेंदबाजी पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “हमें शाहीन अफरीदी से बल्लेबाजी में 23 रन नहीं चाहिए. हमें उनसे विकेट चाहिए. वो 125 kmph गेंद कर रहा है. ऐसे में कैसे विकेट मिलेगा. पाकिस्तानी टीम भारत के सामने मैच में कहीं था नहीं.”
पाकिस्तान क्रिकेट पर सवाल उठाते हुए शोएब अख्तर ने कहा, “भारतीय टीम 50 या कहें तो 100 साल आगे की क्रिकेट खेल रहा है. खास तौर से टी20 फॉर्मेट में तो पाकिस्तान भारत के सामने कहीं नहीं टिकता है. पाकिस्तान जिस तरह की क्रिकेट खेल रहा है वह मॉर्डन क्रिकेट नहीं है. इस तरह की क्रिकेट में आप कभी नहीं जीत पाएंगे. खास तौर पर भारत जैसी टीमों के सामने तो बिल्कुल भी नहीं”
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें