Chawal Pua Recipe: चावल का पुआ कैसे बनाएं, पुआ की रेसिपी

Share to your loved once


Last Updated:

Chawal Ka Pua Kaise Banta Hai: पुआ यूपी-बिहार का लोकप्रिय व्यंजन है. शिवरात्रि पर यदि आप कुछ स्पेशल पकवान बनाना चाहते हैं, तो चावल पुआ की ये आसान रेसिपी जरूर ट्राई करें.

शिवरात्रि पर बनाना है पकवान, तो ट्राई करें चावल पुआ की ये रेसिपीZoom

शिवरात्रि हिन्दू धर्म को मानने वाले लोगों के लिए बड़ा त्यौहार है. इसमें सिर्फ मंदिरों में पूजा-अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि घरों में लोग पकवानों की सजी थाली के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा भी करते हैं. ऐसे में यदि आज आप भोग लगाने के लिए कुछ टेस्टी पकवान बनाने के लिए सोच रहे हैं, तो चावल का पुआ बेस्ट ऑप्शन है.

चावल का पुआ उत्तर भारत का एक लोकप्रिय व्यंजन है. ये पकवान पौष्टिक होने के साथ ही ऊपर से हल्के कुरकुरे और अंदर से नरम और रसीले होते हैं. वैसे तो पुआ गेंहू के आटे और मैदा से भी बनाए जाते हैं, लेकिन यदि आप इस ट्रेडिशनल रेसिपी को नया ट्विस्ट देना चाहते हैं, तो इसे चावल के आटे से बनाएं.

चावल का पुआ कैसे बनाते हैं (How To Make Chawal Ka Pua)

पहला स्टेप– चावल पुआ बनाने के लिए रात को चावल भिगोकर रख दें. अब इसे निकालकर दो-तीन पानी में धुलें. फिर चावल को हल्का सुखाकर मिक्सर में डालकर पीस लें.

दूसरा स्टेप– अब बड़े बर्तन में चावल का आटा निकालें और उसमें चीनी या गुड़ का चूरा, इलायची पाउडर और सौंफ डालें. फिर इसमें धीरे-धीरे गुनगुना दूध या पानी डालते हुए एक गाढ़ा घोल तैयार करें.अगर आपको मेवे पसंद हैं, तो कटे हुए सूखे नारियल या बारीक कटे बादाम को घोल में मिला दें.

तीसरा स्टेप– चावल घोल को 5-10 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें ताकि चावल का आटा नमी सोख ले और पुआ नरम बने.अब कड़ाही में तेल या घी डालकर गर्म करें.

चौथा स्टेप- एक बड़े चम्मच की मदद से घोल को सावधानी से तेल के बीच में डालें. अब इसे मीडियम आंच पर ही तलें ताकि वह अंदर तक अच्छी तरह पक जाए. जब पुआ हल्का सुनहरा हो जाए, तो उसे पलट दें. दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक तलें.

इन बातों का ध्यान रखें
पुआ खाने में तभी अच्छा लगेगा जब ये अंदर से नरम हो. इसके लिए आप घोल तैयार करते समय इसमें एक मैश किया हुआ पका केला मिला सकते हैं. इससे पुए का स्वाद और बनावट दोनों बदल जाएंगे. इसके साथ ही चीनी की जगह गुड़ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP