Suryakumar Yadav Statement: सूर्यकुमार की नजर में कौन असली मैच विनर? पाकिस्तान पर जीत का किसके सिर बांधा सेहरा?

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

सूर्यकुमार की नजर में कौन असली मैच विनर? PAK पर जीत का किसके सिर बांधा सेहरा?

Last Updated:

Suryakumar Yadav Statement: सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान पर जीत का क्रेडिट पूरी टीम को दिया. उन्होंने बल्लेबाजों की तारीफ की और गेंदबाजों के प्रदर्शन को भी सराहा. सूर्यकुमार ने कहा कि जैसा क्रिकेट खेलना चाहते थे वैसा ही खेला. भारत ने इस जीत के साथ ही सुपर-8 में भी जगह बना ली है.

सूर्यकुमार की नजर में कौन असली मैच विनर? PAK पर जीत का किसके सिर बांधा सेहरा?Zoom

जीत के बाद क्या बोले सूर्यकुमार

नई दिल्ली. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ 61 रन की बड़ी जीत के बाद कहा कि इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करना सही फैसला था और 175 रन बनाकर उन्होंने विरोधी टीम को मुकाबले से बाहर कर दिया. भारत के 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम हार्दिक पंड्या, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल की शानदार गेंदबाजी के सामने 18 ओवर में 114 रन पर ढेर हो गई. भारत ने पहले इशान की 40 गेंद में 77 रन की पारी और तिलक वर्मा के साथ उनकी 87 रन की साझेदारी से सात विकेट पर 175 रन बनाए.

सूर्यकुमार ने कहा कि इस पिच पर 155 रन भी अच्छा स्कोर होता, लेकिन वे 15-20 रन ज्यादा बना सके. मैच के बाद सूर्यकुमार ने कहा, ‘इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करना सबसे अच्छा था. पहले बल्लेबाजी करते हुए यह समझना मुश्किल था कि कितना स्कोर काफी होगा, लेकिन जब हम 175 तक पहुंचे तो लगा कि हमने 15-20 रन ज्यादा बना लिए हैं. 155 रन पर मुकाबला बहुत करीबी होता.’ भारतीय कप्तान ने अपने बल्लेबाजों और गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि टीम ने वैसा ही क्रिकेट खेला जैसा वे चाहते थे.

सूर्यकुमार यादव ने किया इंस्टाग्राम पोस्ट

बल्लेबाजों की तारीफ की
सूर्यकुमार ने कहा, ‘हमने वही क्रिकेट खेला जैसा हम चाहते थे. ईशान ने भी उसी तरह की बल्लेबाजी की जैसी वह पिछले मैचों और घरेलू क्रिकेट में करता रहा है. एक रन पर पहला विकेट गिरने के बाद किसी को जिम्मेदारी लेनी थी और उसने कमाल कर दिया.’ उन्होंने कहा, ‘तिलक वर्मा, शिवम दुबे और रिंकू सिंह ने भी शानदार बल्लेबाजी की. हार्दिक ने नई गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया और बुमराह ने दिखाया कि वह दुनिया के सबसे अच्छे गेंदबाज क्यों हैं. सभी का योगदान देखकर अच्छा लगा.’

सलमान ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा?
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि पावर प्ले में तीन-चार विकेट गिरने के बाद टीम हमेशा पीछे रह जाती है. सलमान ने कहा, ‘हम चार स्पिनर्स के साथ उतरे लेकिन उनका दिन अच्छा नहीं था. कुछ हिस्सों में योजनाएं ठीक से लागू नहीं कर पाए. बल्ले से अच्छी शुरुआत नहीं मिली. अगर पावरप्ले में तीन-चार विकेट गिर जाते हैं तो आप हमेशा मैच में पीछे ही रहते हैं.’

सलमान ने माना कि दूसरी पारी में पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर थी लेकिन उनके खिलाड़ी उम्मीद के मुताबिक नहीं खेल पाए. उन्होंने कहा, ‘पहली पारी में बल्लेबाजी थोड़ी मुश्किल थी और गेंद भी ग्रिप कर रही थी. दूसरी पारी में पिच बेहतर थी लेकिन हमने हालात के हिसाब से गेंदबाजी नहीं की और बल्ले से भी उम्मीद के मुताबिक नहीं खेल पाए.’ पाकिस्तान के कप्तान ने कहा, ‘कुछ दिनों में हमारा एक मैच है और हमें उसका इंतजार है. हमें उसे जीतकर क्वालीफाई करना होगा.’ पाकिस्तान को अपना आखिरी मैच नामीबिया के खिलाफ खेलना है और सुपर आठ में जगह बनाने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP