IND vs PAK: ‘फॉर्मेट, स्थान और तारीखें भले ही बदल जाएं, लेकिन पाकिस्तान का नतीजा एक जैसा रहेगा’

Share to your loved once


होमताजा खबरदेश

‘फॉर्मेट, स्थान और तारीखें भले ही बदल जाएं, लेकिन पाक का नतीजा एक जैसा रहेगा’

Last Updated:

'फॉर्मेट, स्थान और तारीखें भले ही बदल जाएं, लेकिन पाक का नतीजा एक जैसा रहेगा'Zoom

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर सुपर-8 में प्रवेश कर लिया.

नई दिल्ली. टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से मात दी. टीम इंडिया की जीत पर देशवासियों ने बधाई दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत बनाम पाकिस्तान का नतीजा हमेशा एक जैसा रहेगा. पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी और उन्होंने कहा कि फॉर्मेट, स्थान और तारीखें भले ही बदल जाएं, लेकिन पाकिस्तान का नतीजा हमेशा एक जैसा रहेगा. अमित शाह ने कहा, “टीम इंडिया ने शानदार खेला है. फॉर्मेट, स्थान और तारीखें भले ही बदल जाएं, लेकिन भारत बनाम पाकिस्तान का नतीजा हमेशा एक जैसा रहेगा. पूरी टीम को बधाई!”

केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के विरुद्ध शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की. टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को इस बेहतरीन जीत के लिए हार्दिक शुभकामनाएं. आपके जुनून, अनुशासन और टीमवर्क ने एक बार फिर देश का मान बढ़ाया है. यह जीत हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है.

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भाजपा के नेता महेंद्र भट्ट ने कहा कि यह अद्भुत, शानदार… ऐतिहासिक और रोमांचक मुकाबला था. हमारी भारतीय टीम के धुरंधर खिलाड़ियों की पाकिस्तान पर गौरवशाली जीत के लिए देशवासियों और विशेषकर टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई.

राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (भाजपा, महिला मोर्चा) दर्शना सिंह ने कहा कि पाकिस्तान पर भारत की ऐतिहासिक और शानदार जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब तिरंगा दिल में हो तो हर चुनौती छोटी पड़ जाती है. यह जीत टीम इंडिया के अदम्य साहस, अनुशासन, कठिन परिश्रम और अटूट टीम स्पिरिट का सशक्त प्रतीक है. मैदान पर खिलाड़ियों का जज्बा पूरे देश के आत्मविश्वास और एकता को दर्शाता है. इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों और समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP