Rinku Singh IND vs PAK: जहां बड़े-बड़े सूरमा ढेर वहां चले रिंकू सिंह, आखिरी ओवर में पाकिस्तान की जमकर कुटाई
Last Updated:
Rinku Singh ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 विश्व कप 2026 के मुकाबले में 275 की प्रचंड स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. बाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने चार गेंद में 11 रन बनाए, जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल रहा. आखिरी ओवर में रिंकू सिंह की बल्लेबाजी के बूते ही भारत 175 के स्कोर तक पहुंच पाया.

रिंकू सिंह ने पाकिस्तान की जमकर धुनाई की
कोलंबो: आर प्रेमदासा स्टेडियम में 15 फरवरी 2025 की रात भारत-पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्व कप के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया गया. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने ईशान किशन की विस्फोटक फिफ्टी के दम पर सात विकेट खोकर 175 का चैलेंजिंग स्कोर खड़ा किया. मगर अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल सरीखे सूरमा शून्य के स्कोर पर आउट हो गए. पिच बल्लेबाजी के लिए कठिन थी, इसके बावजूद रिंकू सिंह ने अपनी चार गेंद की पारी में हर किसी का दिल जीत लिया.
रिंकू ने बनाए चार गेंद में 11 रन
18.5 ओवर में सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद रिंकू सिंह क्रीज पर पहुंचे थे. पारी में सिर्फ सात गेंद बची थी और स्कोर 159/5 ही था. हालात बिलकुल वैसे ही थे, जैसा रिंकू को पसंद है. रिंकू ने आते ही बल्ला घुमाना शुरू किया. आखिरी ओवर की 19.3 बॉल पर रिंकू ने शाहीन अफरीदी को पॉइंट की दिशा में चौका मारा. ऑफ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई छोटी गें पर उन्होंने दूर से कट शॉट खेला. अगली गेंद पर झन्नाटेदार सिक्स जड़ दिया. संपर्क इतना बेहतरीन था कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी. अगली गेंद पर रिंकू ने सिंगल लिया, लेकिन दूसरा रन चुराने के चक्कर में उनके नॉन स्ट्राइक एंड पर मौजूद जोड़ीदार शिवम दुबे रन आउट हो गए. आखिरी गेंद पर नए बैटर अक्षर पटेल कैच आउट हुए, इस तरह रिंकू को दोबारा स्ट्राइक नहीं मिल पाई.
ईशान किशन की फिफ्टी, सूर्या-शिवम भी छाए
सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने स्पिन की अनुकूल पिच पर 40 गेंद में 10 चौकों और तीन छक्कों से 77 रन की पारी खेलने के अलावा तिलक वर्मा (25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़कर भारत को ठोस आधार दिया. कप्तान सूर्यकुमार यादव (32) और शिवम दुबे (27) ने भी उपयोगी पारियां खेली. पाकिस्तान ने 18 ओवर स्पिनरों कराए, जिसमें सईम अयूब 25 रन पर तीन विकेट चटकाकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। शाहीन ने दो ओवर में 31 रन लुटाए और उन्हें एक विकेट मिला.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें