खंडवा में रेस के दौरान कुएं में गिरी बैलगाड़ी, मची अफरा-तफरी; किसान ने इस तरह से बचाई जान

Share to your loved once


Last Updated:

खंडवा के ग्राम बोरखेड़ा मेले में बैलगाड़ी रेस के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जब रेस आयोजन के दौरान बैलगाड़ी कुएं में गिर गई. किसान ने किसी तरह खुद कूद कर अपनी जान बचाई. कई घंटों के रेस्क्यू के बाद बैलों को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला गया.

खंडवा में रेस के दौरान कुएं में गिरी बैलगाड़ी, किसान ने इस तरह से बचाई जानZoom

रेस के दौरान कुएं में गिरी बैलगाड़ी

Khandwa News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ग्राम बोरखेड़ा में आयोजित पारंपरिक मेले के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया. गाड़ी-बैल रेस प्रतियोगिता के दौरान तेज रफ्तार बैलगाड़ी अनियंत्रित होकर पास के एक खुले कुएं में जा गिरी. गनीमत रही कि इस घटना में न किसान को गंभीर चोट आई और न ही बैलों को कोई नुकसान पहुंचा.

कुएं में गिरी बैलगाड़ी
खंडवा जिले के ग्राम बोरखेड़ा में हर साल की तरह इस बार भी मेले में बैलगाड़ी रेस का आयोजन किया गया था. बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रतियोगिता देखने पहुंचे थे. प्रतियोगिता के दौरान एक बैलगाड़ी तेज रफ्तार में मोड़ लेते वक्त संतुलन खो बैठी और पास स्थित गहरे कुएं में जा गिरी. बताया जा रहा है कि कुएं के चारों ओर पर्याप्त सुरक्षा घेरा नहीं था. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग मदद के लिए दौड़ पड़े.

किसान ने कूदकर बचाई जान
हादसे के वक्त किसान ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई और उसने हिम्मत नहीं खोई. हालांकि बैल कुएं के अंदर ही फंस गए. सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने रस्सियों और जेसीबी की मदद से रेस्क्यू शुरू किया. करीब कई घंटों की मशक्कत के बाद दोनों बैलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इस पूरी घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन आयोजन की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल जरूर खड़े हो गए हैं.

हादसे का शिकार हुई बैलों की जोड़ी दूसरे नंबर पर रही
दिलचस्प बात यह है कि हादसे का शिकार हुई यही बैलों की जोड़ी प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही थी और 31 हजार रुपए का इनाम भी जीता था. पुरस्कार वितरण से पहले ही यह हादसा हो गया. ग्रामीणों का कहना है कि भविष्य में ऐसे आयोजनों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए, ताकि परंपरा के नाम पर किसी की जान जोखिम में न पड़े.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP