IND vs PAK: हार्दिक पंड्या पहली गेंद पर हुए आउट, नाखुश गौतम गंभीर ने कुर्सी पर दे मारा सिर, कोच का रिएक्शन वायरल

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

हार्दिक पंड्या पहली गेंद पर हुए आउट, नाखुश गौतम गंभीर ने कुर्सी पर दे मारा सिर

Last Updated:

Hardik pandya Wicket Gautam Gambhir Reaction Viral: पारी के 15वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए आए हार्दिक पंड्या पहली ही गेंद पर आउट हो गए. उन्हें आउट होते ही डगआउट में बैठे हेड कोच गौतम गंभीर का रिएक्शन वायरल हो गया. गंभीर हार्दिक के आउट होने से इसलिए भी नाखुश थे, क्योंकि पिछली ही गेंद पर तिलक वर्मा आउट हुए थे. दो गेंदों में दो विकेट गिरने से हेड कोच के चेहरे पर निराशा साफ दिखी.

हार्दिक पंड्या पहली गेंद पर हुए आउट, नाखुश गौतम गंभीर ने कुर्सी पर दे मारा सिरZoom

हार्दिक के विकेट पर गंभीर का रिएक्शन वायरल.

नई दिल्ली. पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में हार्दिक पंड्या सिर्फ एक गेंद के मेहमान रहे. उन्हें सैम अयूब ने पहली ही गेंद पर अपने जाल में फंसा लिया. हार्दिक का विकेट गिरते ही हेड कोच गौतम गंभीर का रिएक्शन वायरल हो गया. गंभीर इस विकेट से नाखुश नजर आए. गंभीर का रिएक्शन बता रहा था कि भारत के लिए यह कितना बड़ा झटका था. हार्दिक का 15वें ओवर में गिरा जब टीम इंडिया को एक ऐसे बल्लेबाज की क्रीज पर जरूरत थी, जो तेजी से रन बनाकर स्कोरबोर्ड को बढ़ा सके.

हार्दिक के विकेट पर गंभीर का रिएक्शन
14 ओवर में भारत ने दो विकेट खोकर 125 रन बनाए लिए थे. 15वां ओवर लेकर आए सैम अयूब की दूसरी गेंद पर तिलक वर्मा आउट हो गए. तिलक 24 गेंदों में 25 रन की धीमी पारी खेलकर LBW हुए. क्रीज पर आए हार्दिक पंड्या से उम्मीद थी कि वह बड़े शॉट्स लगाते हुए टीम इंडिया के स्कोरबोर्ड को तेजी से चलाएंगे और सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर भारत को अंतिम 5 ओवरों में एक बेहतरीन फिनिश देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. पहली ही गेंद पर हार्दिक लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का लगाने गए, लेकिन सैम अयूब की कैरम बॉल को समझने में चूक कर गए. गेंद काफी ऊपर हवा में चली गई और लॉन्ग ऑफ पर खड़े बाबर आजम ने कैच लपक लिया. इस तरह हार्दिक बिना खाता खोले चलते बने. दो गेंदों में दो बड़े विकेट से ड्रेसिंग रूम में बैठे गंभीर का चेहरा उतर गया, जिसके बाद उनका रिएक्शन वायरल हो गया.

हार्दिक के विकेट पर गंभीर का रिएक्शन वायरल.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP