creamy matar paneer kofta winter special recipe

Share to your loved once


Last Updated:

Green Peas Paneer Kofta Recipe: सर्दियों की थाली में अब मटर-पनीर कोफ्ता शाही तड़का लगा रहा है. सीतामढ़ी की रसोई में अब रोज की बोरिंग सब्जियों की जगह ले रहा है यह खास व्यंजन. क्रीमी ग्रेवी और स्टीम किए हुए नरम कोफ्तों का यह लाजवाब मेल रेस्टोरेंट के स्वाद को भी मात दे रहा है. जानिए रेसिपी.

ख़बरें फटाफट

सीतामढ़ी: सर्दियों के मौसम में जब हरी मटर बाजारों में भरपूर उपलब्ध होती है. तब उससे बनने वाले व्यंजन लोगों को खास तौर पर लुभाते हैं. इन्हीं में से एक है मटर-पनीर कोफ्ता. जो अब केवल रेस्टोरेंट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि घरेलू रसोई में भी खास पहचान बना रहा है. रोज की आलू, गोभी और परवल जैसी सब्जियों से ऊब चुके लोगों के लिए यह रेसिपी स्वाद और पोषण का बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आई है. क्रीमी ग्रेवी में डूबे नरम कोफ्ते न सिर्फ देखने में आकर्षक लगते हैं, बल्कि चावल-दाल या रोटी के साथ मिलकर सर्दियों की थाली को शाही अंदाज दे देते हैं.

मटर और पनीर का लाजवाब कॉम्बिनेशन
इस खास सब्जी की सबसे बड़ी विशेषता इसके कोफ्ते हैं. जो उबली हुई हरी मटर और पनीर से तैयार किए जाते हैं. मटर को दरदरा पीसकर उसमें हल्के मसाले, बेसन और कद्दूकस किया हुआ पनीर मिलाया जाता है. जिससे कोफ्ते नरम होने के साथ-साथ अच्छी तरह बाइंड (जुड़ना) भी हो जाते हैं. कोफ्ते के बीच में पनीर का टुकड़ा भरने से स्वाद और भी बढ़ जाता है. खास बात यह है कि इन कोफ्तों को तलने की बजाय स्टीम (भाप में पकाना) किया जा सकता है. जिससे यह व्यंजन हल्का, हेल्दी और आसानी से पचने वाला बन जाता है. यही कारण है कि स्वास्थ्य के प्रति सजग लोग भी इसे बिना किसी झिझक के अपनी थाली में शामिल कर रहे हैं.

ऐसे तैयार करें ग्रेवी
सीतामढ़ी शहर के डुमरा निवासी सुनीता सिंह ने बताया कि कोफ्तों के साथ तैयार की जाने वाली ग्रेवी भी इस डिश को खास बनाती है. प्याज, अदरक-लहसुन, टमाटर और काजू के मेल से बनी यह ग्रेवी न सिर्फ स्वाद में भरपूर होती है, बल्कि रंग और खुशबू से भी मन मोह लेती है. कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर का इस्तेमाल ग्रेवी को ज्यादा तीखा बनाए बिना आकर्षक रंग देता है. जबकि कसूरी मेथी और गरम मसाले का अंतिम तड़का इसे रेस्टोरेंट जैसा फ्लेवर प्रदान करता है. जब स्टीम किए हुए कोफ्ते इस उबलती ग्रेवी में डाले जाते हैं. तो मसालों का स्वाद धीरे-धीरे उनके अंदर तक समा जाता है.

ऊर्जा और पोषण से भरपूर व्यंजन
विशेषज्ञों के अनुसार, मटर-पनीर कोफ्ता सर्दियों में ऊर्जा देने वाला एक पौष्टिक व्यंजन है. मटर में फाइबर और प्रोटीन, जबकि पनीर में कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यही वजह है कि यह सब्जी बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए उपयुक्त मानी जाती है. खास मौकों पर या वीकेंड लंच में जब कुछ अलग और खास बनाने का मन हो, तब मटर-पनीर कोफ्ता सर्दियों की थाली को यादगार बना देता है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP