IND vs PAK: ‘हाथ न मिलाना बेवकूफी’, इंडिया-पाकिस्तान महाजंग से पहले किस भारतीय ने दिया ऐसा बयान?

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

‘हाथ न मिलाना बेवकूफी’, इंडिया-पाक महाजंग से पहले किस भारतीय ने दिया ऐसा बयान?

Last Updated:

Sanjay Manjrekar Statement: संजय मांजरेकर का कहना है कि भारत का पाकिस्तान के खिलाफ नो हैंडशेक पॉलिसी अपनाना बेवकूफी है. भारत और पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप मैच से पहले मांजरेकर ने कहा कि या तो खेल भावना के साथ खेलो या खेलो ही मत. आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप मैच है.

'हाथ न मिलाना बेवकूफी', इंडिया-पाक महाजंग से पहले किस भारतीय ने दिया ऐसा बयान?Zoom

नो हैंडशेक पॉलिसी पर मांजरेकर का बयान

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया-पाक महामुकाबले से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की नो-हैंडशेक पॉलिसी को ‘बेवकूफी’ बताया है. उन्होंने कहा कि एक बड़े क्रिकेट देश को ऐसी हरकतें शोभा नहीं देतीं. एशिया कप 2025 से भारत ने पुरुष और महिला, सभी आयु वर्गों में पाकिस्तान के साथ हाथ न मिलाने की नीति अपनाई हुई है. यह फैसला जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लिया गया था, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले मांजरेकर ने कहा कि या तो खेल की भावना के साथ हाथ मिलाकर खेलें, या फिर पाकिस्तान के खिलाफ खेलें ही नहीं.

मांजरेकर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘हाथ न मिलाना बहुत बेवकूफी वाली बात है. यह हमारे जैसे देश को शोभा नहीं देता. या तो खेल की भावना से खेलो, या बिल्कुल मत खेलो.’ भारत का टी20 वर्ल्ड कप मैच में भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने की पूरी संभावना है. एशिया कप 2025 में दोनों टीमें तीन बार आमने-सामने थीं, लेकिन किसी भी मैच में खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक नहीं हुई, जिसके लेकर खूब बवाल मचा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP