‘सूर्या भाऊ के शतक से पाक होगा साफ’, भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बोले फैंस, मां के धाम में लगाई अरदास

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

‘सूर्या भाऊ के शतक से पाक होगा साफ’, भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बोले फैंस

Last Updated:

Public Opinion India vs Pakistan T20 Match: भारत-पाकिस्तान के बीच आज टी-20 का तगड़ा मुकाबला कोलंबो में होने वाला है. भारतीय टीम पूरी तरह से पाक को शिकस्त देने के लिए तैयार है. मिर्जापुर के लोगों ने भारत की जीत के लिए हवन किया है. आइए जानते हैं कि लोगों का इस मैच को लेकर क्या कहना है और उन्होंने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर क्या बोला.

मिर्जापुर: भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का मुकाबला कोलंबो में खेला जाना है. कोलंबो में होने वाले मुकाबले को लेकर प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में भारत की जीत के लिए पंडा समाज के सदस्यों ने हवन-पूजन किया और पाकिस्तान पर प्रचंड जीत को लेकर मां से कामना की.

हवन पूजन के बाद पंडा समाज के सदस्यों ने कहा कि इस बार भारत-पाकिस्तान पर न सिर्फ जीत दर्ज करेगी, बल्कि यह दर्द पाकिस्तान कई दिनों तक नहीं भूल पाएगा. भारत के खिलाड़ी जिस हिसाब से फॉर्म में है, उस हिसाब से लगता है कि पाकिस्तान भारत के सामने पहले ही गेंद से सरेंडर करती हुई नजर आएगी.

पाकिस्तान को आज भी मिलेगी हार 

उत्कर्ष पांडेय ने बताया कि भारत की जीत को लेकर हम लोगों ने हवन पूजन किया है और मां से कामना की है कि पाकिस्तान पर हम लोगों को जीत मिले. आज भारतीय खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा शतक लगाएंगे, जिससे पाकिस्तान चारों खाने चित्त नजर आएगी. हर बार की तरह इस बार भी भारत को जीत मिलेगी. पाकिस्तान जब भी भारत के सामने आता है, उसे मुंह की खानी पड़ी है. इस मुकाबले में भी यहीं होगा.

सत्यम विश्वकर्मा ने बताया कि मां से भारत की जीत के लिए हम लोगों ने प्रार्थना की है. भारतीय खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे. हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह से हम लोगों को उम्मीदें हैं. दोनों खिलाड़ी बढ़िया परफॉर्मेंस देंगे. वर्ल्ड कप में जितनी भी टीमें हैं, उनमें भारत की टक्कर की कोई टीम नहीं है.

स्पिनरों के लिए होगा मददगार

अनुराग सिंह ने कहा कि सूर्या भाऊ पाकिस्तान के मैच में आज शतक लगाते हुए नजर आएंगे. पूरी भारतीय टीम परफॉर्मेंस दे रही है. ऐसे में पाकिस्तान की टीम भारत के आगे कहीं नहीं है. वैसे भी पाकिस्तान को हारने का पुराना एक्सपीरियंस है और आज भारत की जीत एकदम होगी. मां से हम लोगों ने हवन पूजन करके यही कामना की है कि पाकिस्तान पर प्रचंड जीत दिलाएं. राहुल राज ने बताया कि कोलंबों की पिच स्पिनरों के लिए फायदेमंद है. ऐसे में भारत के स्पिनर आज बेहतरीन परफारमेंस देंगे. बैट्समैन भी पाकिस्तान के खिलाड़ियों की हवा निकालते हुए नजर आएंगे.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP