बाबर आजम जब तक क्रीज पर पाकिस्तान की हार सिर पर, कप्तान के 3 पैंतरे

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

बाबर आजम जब तक क्रीज पर पाकिस्तान की हार सिर पर, कप्तान के 3 पैंतरे

Last Updated:

हर लिहाज से देखें तो फायदा पाकिस्तान के पास है.  यहां वे प्रभावी तौर पर घरेलू टीम की तरह हैं, भारत नहीं.  परिस्थितियों की बेहतर समझ के कारण यह मुकाबला उनके हाथ से निकलना नहीं चाहिए.  उलटफेर करने का यह पाकिस्तान के लिए सबसे बेहतरीन मौका है.  अगर वे यहां चूक गए, तो सूर्यकुमार यादव की यह बात सही मानी जा सकती है कि अब यह मुकाबला प्रतिद्वंद्विता नहीं रहा. 

बाबर आजम जब तक क्रीज पर पाकिस्तान की हार सिर पर, कप्तान के 3 पैंतरेZoom

बाबर आजम की धीमी बल्लेबाजी का पाकिस्तान खोज रहा है समाधान

नई दिल्ली.  2025 के चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान यह बात बार-बार कही गई थी कि हाइब्रिड मॉडल के तहत दुबई में अपने सभी मैच खेलने से भारत को अनुचित फायदा मिला. अब कोलंबो में वही स्थिति पाकिस्तान के पक्ष में है. पाकिस्तान पिछले दो हफ्तों से यहां है और परिस्थितियों के अनुरूप ढल चुका है और उन्होंने एसएससी में मैच खेले हैं और प्रेमदासा में अभ्यास किया है.  यहां तक कि कल रात भी पाकिस्तान ने शाम 6 से 9 बजे तक कड़ा अभ्यास सत्र किया. इस सेशन में बाबर आजम  पर सबकी निगाहें लगी थी क्योंकि उनकी बल्लेबाजी टीम को मझधार में फंसा सकती है.

दूसरी ओर, भारत कल रात 9 बजे के बाद यहां पहुंचा और शाम अभ्यास किया  यानी रविवार के मैच से पहले भारत को सिर्फ एक तीव्र अभ्यास सत्र ही मिला.  हर लिहाज से देखें तो फायदा पाकिस्तान के पास है.  यहां वे प्रभावी तौर पर घरेलू टीम की तरह हैं, भारत नहीं.  परिस्थितियों की बेहतर समझ के कारण यह मुकाबला उनके हाथ से निकलना नहीं चाहिए.  उलटफेर करने का यह पाकिस्तान के लिए सबसे बेहतरीन मौका है.  अगर वे यहां चूक गए, तो सूर्यकुमार यादव की यह बात सही मानी जा सकती है कि अब यह मुकाबला प्रतिद्वंद्विता नहीं रहा.

बाबर आजम सबसे कमजोर कड़ी

अब अगर सीधे मैच की बात करें तो मेरे लिए दो चीजें नतीजा तय करेंगी पहली बाबर आजम कैसी बल्लेबाजी करते हैं? क्या वे पहली 20 गेंदों तक रन-ए-बॉल की रफ्तार से खेलते रहेंगे और फिर तेजी लाने की कोशिश करेंगे? अगर ऐसा हुआ तो भारत को कोई आपत्ति नहीं होगी, और बाबर पाकिस्तान की बल्लेबाजी की कड़ी में कमजोर कड़ी बन सकते हैं. यूएसए के खिलाफ 32 बॉल पर 46 रन और नीदरलैंडेस के खिलाफ 18 गेंद पर 15 रन ही बना पाए थे.

पाक को कोलंबो में जंबो एडवांटेज

दरअसल, अगर कभी ऐसा मैच था जिसमें पाकिस्तान पूरी बढ़त के साथ उतरा हो, तो वह यही है.  भारत के सामने कई फिटनेस चिंताएं हैं और टीम सिर्फ एक दिन पहले चार घंटे की यात्रा करके दिल्ली से पहुंची है.  अभिषेक शर्मा की उपलब्धता संदिग्ध है और अगर सूर्यकुमार के बयान को संकेत मानें, तो उनके पाकिस्तान मैच से बाहर रहने की संभावना वास्तविक है. वॉशिंगटन सुंदर ने भी कुछ समय से कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है, जबकि जसप्रीत बुमराह हाल ही में वायरल बुखार से उबरकर लौटे हैं. दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम भारत इस मुकाबले से पहले थोड़ा अधूरा-सा नजर आ रहा है. हालांकि, ये  कोई भी बात बहाना नहीं है और इसे बहाने के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए. इन सभी मुद्दों के बावजूद भारत ही इस मैच में प्रबल दावेदार है और पाकिस्तान की जीत को उलटफेर ही माना जाएगा.  भारतीय टीम की गुणवत्ता ही ऐसी है और समय के साथ इस मुकाबले का स्वरूप भी ऐसा ही बन गया है.

बारिश ना बिगाड़ दे समीकरण 

दूसरी और आज भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और (अगर किसी तेज गेंदबाज की जगह उन्हें मौका मिलता है) कुलदीप यादव कैसी गेंदबाजी करते हैं? विकेट ने संकेत दिए हैं कि मैच आगे बढ़ने के साथ थोड़ा धीमा हो सकता है. सवाल यह है कि क्या यह कुलदीप को खिलाने के लिए पर्याप्त प्रलोभन है? माइकल क्लार्क अक्सर कहते हैं कि कुलदीप मैच जिताने वाले गेंदबाज हैं, और एशिया कप में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ बेहद शानदार प्रदर्शन किया था. अंत में, आज बारिश की संभावना भी है हालांकि मैच पूरी तरह धुलने की आशंका कम है, लेकिन रुकावटें चिंता का कारण बन सकती हैं दोनों टीमें बारिश को ध्यान में रखते हुए कैसी रणनीति बनाती हैं, यह देखना दिलचस्प होगा. यह तो अब साफ है कि  पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा मौका है अगर वे यहां भी चूक गए, तो फिर कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं बचेगी .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP