Shanaya Kapoor Boyfriend: कौन था शनाया कपूर का वो बॉयफ्रेंड? जिसने दिया एक्ट्रेस को धोखा, 1 मैसेज से टूटकर बिखर गया था प्यार भरा रिश्ता
Last Updated:
Shanaya Kapoor Boyfriend: बॉलीवुड एक्ट्रेस शनाया कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. यूं तो बॉलीवुड में ब्रेकअप और पैचअप होना आम बात है, लेकिन शनाया कपूर अक्सर अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियां में छाई रहती हैं. हाल ही में खबर सामने आई थी कि उनके बॉयफ्रेंड ने उन्हें धोखा दिया है. वह एक साथ पांच लड़कियों के डेट कर रहा था. जानें कौन हैं शनाया कपूर के बॉयफ्रेंड?

खुद बयां किया था दर्द (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘तू या मैं’ को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी ये फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में शनाया के अपोजिट आर्दश गौरव लीड रोल में नजर आ रहे हैं. लेकिन फिल्म के साथ ही एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड को लेकर भी चर्चा में हैं.
करण कोठारी संग खूब हुए थे चर्चे
साल 2023 में हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शहनाया कपूर मुंबई बेस्ड करण कोठारी को डेट कर रही थीं, जो उनके कॉलेज फ्रेंड बताए गए थे. करण पेशे से एक बिजनेसमैन हैं और उनके पिता अविनाश कोठारी Kothari Fine Jewels के मालिक हैं. इससे पहले शहनाया इस ज्वेलरी ब्रांड के लिए मॉडलिंग भी किया करती थी. खबरों की मानें तो शहनाया और करण लॉस एंजेलिस में साथ में पढ़ाई करते थे. करण का LA में एक स्टार्टअप भी है.लेकिन खुद कभी शनाया ने अपने रिलेशन का कोई अपडेट नहीं दिया. न ही वह इस पर कभी खुलकर बात करती हैं. हालांकि, एक वक्त में वह करण के साथ काफी स्पॉट की जाती थीं.
कभी प्यार में मिला था धोखा
अपने लवर बॉय का नाम भले ही कभी शनाया ने न लिया हो, लेकिन प्यार में मिले धोखे का दर्द एक्ट्रेस ने खुद बयां किया था. उन्होंने अपनी फिल्म के प्रमोशन के एक पॉडकास्ट के दौरान,बताया था कि उनके साथ कितना बड़ा धोखा हुआ था. एक्ट्रेस ने बताया कि एक रिलेशन के बाद मैं ट्रॉमा में भी रही थी. मैं सोचती थी कि ये बेस्ट रिलेशनशिप है’. लेकिन एक फॉरेन लोकेशन पर जब वह छुट्टियां मना रही थीं, तो उन्हें असली सच्चाई का पता चला. वह बाहर डिनर के लिए जाने वाले थे और शनाया का फोन डिस्चार्ज हो गया था, तब उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के फोन से कैब बुक की और इसी दौरान उसकी एक्स-गर्लफ्रेंड का एक मैसेज दिखा. वो मैसेज देखने के बाद उन्हें पता चला कि वह चार और लड़कियों को डेट कर रहा था.
बता दें कि एक्ट्रेस ने ये खुलासा भी किया कि उन्होंने वो स्क्रीनशॉट अनन्या पांडे को भी भेजे. उसके ग्रुप BFFs में से एक अनन्या पांडे भी थी. उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड से भी बात की तो उसने कहा कि हमारा फिजिकली कोई रिलेशन नहीं है, सिर्फ बात हुई है. इसके बाद शनाया ने उसे छोड़ दिया. गौरतलब है कि फिल्मी घराने से ताल्लुक रखने वाली शनाया कपूर फेमस कपूर खानदान से है. उनके पिता का नाम संजय कपूर है जो एक्टर हैं, वहीं मां महीप कपूर ज्वेलरी डिजाइनर है. वह बोनी कपूर और अनिल कपूर की भतीजी हैं.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें