Lockie Ferguson leaves T20 World Cup: लॉकी फर्ग्यूसन टी20 वर्ल्ड कप छोड़कर लौटे न्यूजीलैंड

Share to your loved once


Last Updated:

Lockie Ferguson leaves T20 World Cup: न्यूजीलैंड की टीम को साउथ अफ्रीका से मिली टी20 वर्ल्ड कप में शर्मनाक हार के बाद जोरदार झटका लगा है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन टूर्नामेंट छोड़कर वापस अपने देश लौट गए हैं. पहली बार पिता बनने जा रहे इस खिलाड़ी ने ऐसे समय में परिवार के साथ रहने का फैसाल लिया है.

लॉकी फर्ग्यूसन अचानक टी20 वर्ल्ड कप छोड़कर लौटे न्यूजीलैंडZoom

लॉकी फर्ग्यूसन अचानक न्यूजीलैंड के लिए हुए रवाना

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन रविवार, 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप छोड़कर अपने घर लौटेंगे. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम को मिली शर्मनाक हार के बाद उनका वापस जाना टीम के लिए बड़ा झटका है. उन्होंने टीम के बीच टूर्नामेंट में छोड़कर जाने का फैसला अपने परिवार की वजह से लिया है. ये कीवी गेंदबाज अपने पहले बच्चे के जन्म के समय परिवार के साथ रहना चाहता है. न्यूजीलैंड ने सुपर 8 में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है, लेकिन अंतिम पुष्टि अभी आना बाकी है.

फर्ग्यूसन के जाने से वह टीम के आखिरी ग्रुप डी मैच में कनाडा के खिलाफ मंगलवार को नहीं खेल पाएंगे. मुख्य कोच रॉब वॉल्टर ने फर्ग्यूसन के फैसले का समर्थन किया है. न्यूजीलैंड क्रिकेट की ओर से जारी बयान में वॉल्टर ने कहा, “यह लॉकी और एम्मा के लिए बहुत खास समय है और हमें खुशी है कि वह इस मौके पर घर पर रहेंगे. इस समय, हम लॉकी की जगह किसी को टीम में शामिल नहीं करेंगे क्योंकि योजना है कि वह टूर्नामेंट के सुपर 8 चरण के लिए वापस लौटेंगे. हमारे ट्रैवलिंग रिजर्व्स बेन सीयर्स और कोल मैककॉन्ची तैयार हैं, अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें टीम में बुलाया जा सकता है,”

न्यूजीलैंड अपना पहला सुपर 8 मैच शनिवार, 21 फरवरी को खेल सकता है. न्यूजीलैंड मंगलवार को चेन्नई में सुबह 11 बजे कनाडा से भिड़ेगा. फर्ग्यूसन अब तक टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं, उन्होंने तीन मैचों में चार विकेट लिए हैं और उनकी इकॉनमी 9.67 रही है. वहीं, एडन मार्करम ने तेज अर्धशतक लगाकर दक्षिण अफ्रीका को न्यूजीलैंड के खिलाफ सात विकेट से जीत दिलाई और टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली. यह मैच शनिवार, 14 फरवरी को अहमदाबाद में हुआ.

ग्रुप डी के मुकाबले में कप्तान मार्करम ने 86 रन की शानदार पारी खेलकर कीवी गेंदबाजी को ध्वस्त कर दिया और दक्षिण अफ्रीका को आसान जीत दिलाई. न्यूजीलैंड ने मार्क चैपमैन (48) और डेरिल मिशेल (32) की 74 रन की साझेदारी के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 175/7 का स्कोर बनाया. प्रोटियाज टीम ने 176 रन का लक्ष्य 18 ओवर से कम में हासिल कर लिया, लगातार तीसरी जीत दर्ज की और ग्रुप डी में टॉप पर पहुंच गई.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP