Recipe : बेहद लाजवाब है बलिया का दही बड़ा, यूपी से बिहार तक स्वाद के दीवाने हैं लोग, जानिए रेसिपी – Uttar Pradesh News
Last Updated:
Dahi Bada Recipe अगर आप खाने के शौकीन हैं, तो बलिया की गलियों में जरूर आइए. यहां फेफना चट्टी का दही बड़ा स्वाद के लिए मशहूर है. पूजा मिष्ठान भंडार में शुद्ध दूध से जमे दही, फूले हुए उड़द के बड़े और हल्के मसालों का संगम पहली बाइट में दिल जीत लेता है. ₹25 की प्लेट में मिलने वाला यह नरम, रसीला दही बड़ा यूपी से बिहार तक अपनी पहचान बना चुका है.
बलिया: अगर आप भी खाने के शौकीन हैं, तो एक बार बलिया की गलियों में जरूर आएं. यहां के तमाम व्यंजन बेहद लाजवाब और फेमस हैं. बात अगर दही बड़ा की करें, तो एक बार उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के फेफना चट्टी के तरफ रुख कर लीजिएगा. यकीन मानिए, पहला निवाला लेते ही आपके मुंह से निकल पड़ेगा – वाह, स्वाद में दम है. जी हां यहां के स्वाद की खुशबू न केवल यूपी में बल्कि बिहार तक अपनी पहचान बना चुकी है. यह दही बड़ा पहली ही बाइट में आपका भी दिल जीत लेगा. आगे जानिए.
दुकान मालिक विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि इसको बनाने के लिए उड़द दाल को एक दिन पहले धोकर पानी में भिगो दिया जाता है. अब सुबह इसको छानकर मिक्सी में महीन पीसा जाता है. घंटों तक इसको फेंटा जाता है, ताकि मिश्रण हल्का और फूला हुआ तैयार हो. इसके बाद कड़ाही में गोल-गोल बड़े तलकर सीधे ताजे दही में डुबो दिए जाते हैं. अभी इसकी खासियत तो सुनिए, यहां का दही भी बाजारू नहीं, बल्कि शुद्ध दूध से घर पर जमाया गया होता है. ऊपर से मसालों की हल्की छिड़काव और मीठी-तीखी चटनी का तड़का होता हैं.
बस, ऐसा दही बड़ा जो मुंह में जाते ही घुल जाता है. एकदम नरम, रसीला और स्वाद से भरपूर, हर कौर में मेहनत और परंपरा का स्वाद मिलता है साहब! ग्राहक (सचिन कुमार, आर्यन सिंह और राजा कुमार) के मुताबिक, अब तो शादी-विवाह में दही बड़ा हर जगह मिलता है, लेकिन बलिया के फेफना का दही बड़ा अलग ही कहानी रचता है. सच्चाई ये है कि ऐसा दही बड़ा कहीं नहीं मिल पाता हैं. कुछ तो ग्राहक पहला निवाला मुंह में डालते ही पैक कराने का ऑर्डर देने लगे.
यह लाजवाब दही बड़ा ₹25 पर प्लेट मिलता है, जो नाश्ते के लिए एक ही काफी साबित होता है. कम कीमत, जबरदस्त स्वाद और शुद्धता के कारण ही फेफना चट्टी का यह दही बड़ा लोगों को दूर-दूर से खींचकर अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है. यह पूजा मिष्ठान भंडार की दुकान बलिया बक्सर रोड में फेफना चौराहे से थोड़े पहले से स्थित हैं. यहां यह दही बड़ा मिलता हैं.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें