‘तू या मैं’ के बाद शनाया कपूर की आएंगी 4 मूवी, 1 में टाइगर श्रॉफ की बनेंगी हीरोइन, एक फिल्म तो 3 साल से रुकी
Last Updated:
Shanaya Kapoor Upcoming Movies: शनाया कपूर, संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी हैं. हाल में शनाया की दूसरी फिल्म ‘तू या मैं’ रिलीज हुई है. फिल्म को ऑडियंस से मिले-जुले रिस्पांस मिल रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अच्छा कलेक्शन नहीं हो रहा है, लेकिन शनाया और आदर्श गौरव की अदाकारी की को सराहा जा रहा है.
शनाया कपूर ने अब तक दो फिल्में- ‘आंखों की गुस्ताखियां’ और ‘तू या मैं’ की हैं. शनाया ने विक्रांत मैसी के अपॉजिट रोमांटिक ड्रामा ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से डेब्यू किया, जो 2025 में रिलीज हुई. हालांकि, साल 2022 से ही उनके डेब्यू की अटकलें लग रही थीं. करण जौहर उन्हें लॉन्च करने वाले थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. अब शनाया बॉलीवुड पर रूल करने की तैयारी कर रही हैं. यहां हम आपको शनाया के आने वाली फिल्मों और उनके करियर के बारे में बताने जा रहे हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम@Shanayakapoor)
शनाया कपूर को जुलाई 2025 में रिलीज हुई ‘आंखों की गुस्ताखियों’ के लिए खूब सराहा गया. उनकी अदाकारी और स्क्रीन प्रेजेंस को क्रिटिक्स से लेकर ऑडियंस ने बेहतरीन बताया. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम@Shanayakapoor)
इसके बाद शनाया कपूर की ‘तू या मैं’ आई है. आनंद एल राय ने इसे प्रोड्यूस किया और बिजॉय नांबियार इसके डायरेक्टर हैं. इतने बड़े फिल्ममेकर्स के साथ काम करने का मौका पाकर शनाया खुश और एक्साइटेड हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम@Shanayakapoor)
Add News18 as
Preferred Source on Google
‘तू या मैं’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान शनाया ने खुलासा किया कि उन्होंने फिल्म की फाइनल स्क्रिप्ट तैयार होने से पहले ही इसमें काम करने के लिए हां कर दी थी. 26 साल की एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने सिर्फ दो सीन पढ़कर फिल्म के लिए ऑडिशन देने का फैसला किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम@Shanayakapoor)
कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को शनाया कपूर ने ऑडिशन रिकॉर्ड करवाया और फिर आनंद एल राय ने देखा. उन्होंने पास किया और शनाया को फिल्म के लिए सेलेक्ट किया. फिल्म में लव, रोमांस और थ्रिल है. इन फिल्मों के बाद वह 4 और फिल्मों में दिखाई देंगी.(फोटो साभारः इंस्टाग्राम@Shanayakapoor)
आईएमडीबी के मुताबिक, शनाया कपूर की आने वाली 4 फिल्मों में दो के टाइटल अभी तय नहीं हो पाए हैं. इनमें से एक फिल्म वेडिंग मूवी है. इस फिल्म की शूटिंग चल रही हैं. जबकि दूसरी अनटाइटल मूवी प्री-प्रोडक्शन फेज में चल रही है. इसमें शनाया, अभय वर्मा के साथ नजर आएंगी. फिल्म के डायरेक्टर शुजात सौदागर हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम@Shanayakapoor)
इनके अलावा, शनाया कपूर टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म ‘स्क्रू ढीला’ में भी नजर आएंगी. फिल्म प्री-प्रोडक्शन में चल रही है. शशांक खेतान के डायरेक्शन में बन रही करण जौहर की इस फिल्म का अनाउंसमेंट टीजर जुलाई 2022 में आया था, जिसमें टाइगर को इंट्रोड्यूस किया गया, लेकिन शनाया को नहीं दिखीं. (फोटो साभारः Imdb)
इससे पहले, 2022 में ही शनाया कपूर ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘बेधड़क’ के कई पोस्टर्स जारी किए. करण जौहर ने भी फिल्म के पोस्टर शेयर किए. शनाया ने अपने डेब्यू पर खुशी जताई थी. उनके साथ लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पीरजादा इस फिल्म में थे. शनाया ने सालों बाद इसके पोस्टर को अपने सोशल मीडिया से हटा दिया. मेकर्स ने इस पर कुछ कहा नहीं. यह फिल्म होल्ड पर है या कैंसिल कर दी गई.(फोटो साभारः इंस्टाग्राम@Shanayakapoor)