महाशिवरात्रि पर झटपट बनाएं कद्दू का हलवा, लाजवाब स्वाद बच्चे-बड़े सब होंगे खुश – News18 हिंदी
Shivaratri Special Kaddu Ka Halwa: महाशिवरात्रि के व्रत में अगर आप कुछ मीठा और ताकत देने वाला खाना चाहते हैं, तो लाल कद्दू का हलवा जरूर ट्राई करें. इसे बनाना बहुत आसान है और यह फलाहार के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. सबसे पहले कद्दू को उबालकर उसका छिलका हटा दें और उसे अच्छी तरह मसल (मैश) लें. अब एक कड़ाही में थोड़ा घी गरम करें और इस कद्दू को डालकर धीमी आंच पर भूनें. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा दूध और चीनी मिला लें. जब हलवा गाढ़ा हो जाए और कड़ाही छोड़ने लगे, तो इसमें इलायची और कटे हुए मेवे डाल दें. यह हलवा न सिर्फ खाने में मजेदार होता है, बल्कि व्रत के दौरान आपको दिनभर एनर्जी भी देता है.
