Aaj ka Tula Rashifal: महाशिवरात्रि पर शिव कृपा से दूर होगा तनाव, परिवार और दांपत्य जीवन में आएगी मिठास, आज करें ये महाउपाय
Last Updated:
Aaj ka Tula Rashifal 15 February 2026: आज फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और महाशिवरात्रि का पावन पर्व है. तुला राशि वालों के लिए दिन भक्ति, आत्मचिंतन और पारिवारिक सुख का सुंदर संगम लेकर आया है. चंद्रमा चतुर्थ भाव मकर राशि में संचार कर रहा है, जिससे मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन मिलेगा. घर में धार्मिक वातावरण रहेगा और पूजा-पाठ में मन लगेगा. मां का सहयोग संबल देगा. रुद्राभिषेक और मंत्र जाप से तनाव दूर होगा. छोटे विवादों से बचें. शिव पूजन से सौभाग्य, दांपत्य सुख और आर्थिक स्थिरता प्राप्त होगी.
Aaj ka Tula Rashifal: पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. आज का दिन अत्यंत पावन माना गया है, क्योंकि इसी तिथि पर महाशिवरात्रि का शुभ पर्व मनाया जाता है. यह दिन भगवान शिव की आराधना, व्रत और साधना के लिए विशेष फलदायी होता है. तुला राशि वालों के लिए आज का दिन भक्ति, आत्मचिंतन और पारिवारिक सुख का सुंदर संगम लेकर आया है. आज चंद्रमा आपके चतुर्थ भाव मकर राशि में संचार करेंगे, जो सुख, मां, घर और मानसिक शांति का भाव दर्शाता है.
चतुर्थ भाव में चंद्रमा की स्थिति आपको भावनात्मक रूप से मजबूत बनाएगी और ईश्वर से जुड़ने का अवसर देगी. आज घर में धार्मिक वातावरण बना रहेगा और परिवार के साथ समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा. मां का सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा. महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की पूजा, रुद्राभिषेक और मंत्र जाप करने से मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य की प्राप्ति होगी. यह दिन आत्मिक उन्नति और पारिवारिक सामंजस्य के लिए अत्यंत शुभ है.
महाशिवरात्रि का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा
आज छोटी-छोटी बातों को दिल पर ना ले
शाम होते होते होते जब चतुर्दशी तिथि प्रभावि हो जाएगी तो आप परिवार के साथ मिलकर किसी धार्मिक अनुष्ठान या रुद्राभिषेक में शामिल हो सकते हैं. यह समय आपके पारिवारिक कलेश को समाप्त करने के लिए सर्वोत्तम है. चतुर्थ भाव का चंद्रमा कभी कभी भावुकता बढ़ा देता है, इसलिए आज छोटी-छोटी बातों को दिल पर ना ले. घर के बुजुर्ग या जीवन साथी से बहस करने से बचें, क्योंकि आज का दिन कलह का नहीं बल्कि सुलह का है.
आज करें ये विशेष महाउपाय
About the Author
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें