तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव की ‘बैकबोन’ बनी दूसरी पत्नी राधा, बॉलीवुड सपोर्ट पर तोड़ी चुप्पी- ‘सभी साथ दे रहे हैं’

Share to your loved once


Last Updated:

चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव की दूसरी पत्नी राधा ने मुश्किल वक्त में बॉलीवुड से मिल रहे सपोर्ट के लिए आभार जताया है. सलमान खान, अजय देवगन और सोनू सूद जैसे सितारे उनकी मदद को आगे आए हैं. राजपाल यादव अपनी पत्नी राधा को अपनी ‘बैकबोन’ मानते हैं, जिन्होंने उनकी पहली बेटी को सगी मां जैसा प्यार दिया. यह विवाद 2010 में फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए लिए गए 5 करोड़ के लोन से जुड़ा है, जो अब बढ़कर 11 करोड़ हो चुका है. वकील के मानें, तो वे अब तक 2.5 करोड़ रुपये चुका चुके हैं.

नई दिल्ली: फिल्म ‘अता पता लापता’ को बनाने के लिए राजपाल यादव ने कुछ साल पहले 5 करोड़ लोन लिया था, जिसे न भर पाने की वजह से वे आज तिहाड़ जेल में बंद हैं. उन्होंने सरेंड होने से पहले अपनी मायूसी बयां की, तो तमाम फिल्मी सितारे उनकी मदद को आगे आए. मशहूर एक्टर की दूसरी पत्नी राधा ने हाल में एक्टर के स्ट्रगल और बॉलीवुड से मिल रहे सपोर्ट पर दिल खोलकर बात की.(फोटो साभार: Instagram@rajpalofficial)

राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में हैं, लेकिन उनकी पत्नी राधा ने बताया कि सलमान खान, अजय देवगन और सोनू सूद जैसे बड़े सितारे उनके साथ खड़े हैं और पूरी इंडस्ट्री उन्हें सपोर्ट कर रही है. राधा ने पीटीआई को बताया, ‘सभी ने उनका साथ दिया है. फिल्म जगत ने भी उनका सपोर्ट किया, मदद के लिए आगे आने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद.’ (फोटो साभार: Instagram@rajpalofficial)

राजपाल यादव अपनी दूसरी पत्नी राधा को अपनी सबसे बड़ी ताकत मानते हैं. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके माता-पिता के बाद अगर कोई उनकी रीढ़ की हड्डी बनकर खड़ा रहा, तो वो राधा ही हैं. (फोटो साभार: Instagram@rajpalofficial)

Add News18 as
Preferred Source on Google

राजपाल यादव ने अपनी निजी जिंदगी का एक दर्दनाक हिस्सा शेयर किया था. उनकी पहली शादी बहुत कम उम्र में हुई थी, लेकिन बेटी के जन्म के महज 15 मिनट बाद ही उनकी पहली पत्नी का निधन हो गया था. (फोटो साभार: Instagram@rajpalofficial)

राजपाल फिर अपनी दूसरी पत्नी राधा से साल 2000 में कनाडा में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले थे. तीन साल तक बातचीत करने और एक-दूसरे को समझने के बाद 2003 में दोनों ने शादी कर ली. राजपाल यादव ने लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में पत्नी राधा से मुलाकात को याद करते हुए कहा, ‘जब 2000 में ‘जंगल’ रिलीज हुई और मैं धीरे-धीरे अपनी जिंदगी में स्टेबल होने लगा, तब मेरी मुलाकात राधा से हुई. मैं ‘द हीरो’ की शूटिंग के लिए कनाडा गया था. हम तीन साल तक संपर्क में रहे और 2003 में हमने दोनों परिवारों की सहमति से शादी कर ली, क्योंकि हम दोनों का मानना ​​था कि शादी दो परंपराओं का मिलन है.’ (फोटो साभार: Instagram@rajpalofficial)

राधा ने खुद को राजपाल के गांव और परिवार के सांचे में पूरी तरह ढाल लिया. वह पांच भाषाएं जानती हैं, लेकिन गांव जाकर वहां की बोली बोलना और रीति-रिवाजों का पालन करना उन्हें बखूबी आता है. (फोटो साभार: Instagram@rajpalofficial)

राजपाल ने राधा को इस बात का पूरा श्रेय दिया कि उन्होंने उनकी पहली बेटी को अपनी सगी मां जैसा प्यार दिया. आज उनकी बेटी शादीशुदा है और अपनी जिंदगी में बेहद खुश हैं. (फोटो साभार: Instagram@rajpalofficial)

राजपाल यादव जिस मामले में फंसे हैं, वह 2010 का है. उन्होंने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए 5 करोड़ का लोन लिया था. चेक बाउंस होने के बाद यह विवाद शुरू हुआ और अब मूल रकम ब्याज के साथ करीब 11 करोड़ हो गई है. (फोटो साभार: Instagram@rajpalofficial)

दिल्ली हाई कोर्ट ने मामले पर सुनवाई के दौरान कहा था कि कि राजपाल जेल कोर्ट के आदेश से नहीं, बल्कि कोर्ट से किए गए वादों को बार-बार तोड़ने की वजह से गए हैं. हालांकि, एक्टर के वकील का कहना है कि वे अब तक 2.5 करोड़ रुपये चुका चुके हैं और बाकी भी जल्द दे देंगे.

राजपाल यादव ने लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में पत्नी राधा से मुलाकात को याद करते हुए कहा, ‘जब 2000 में ‘जंगल’ रिलीज हुई और मैं धीरे-धीरे अपनी जिंदगी में स्टेबल होने लगा, तब मेरी मुलाकात राधा से हुई. मैं ‘द हीरो’ की शूटिंग के लिए कनाडा गया था. हम तीन साल तक संपर्क में रहे और 2003 में हमने दोनों परिवारों की सहमति से शादी कर ली, क्योंकि हम दोनों का मानना ​​था कि शादी दो परंपराओं का मिलन है.’

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP