Suryakumar Yadav Bowl like Usman Tariq in nets: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले उस्मान तारिक की तरह गेंदबाजी की.
Last Updated:
Suryakumar Yadav Bowl like Usman Tariq in nets: भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले स्पिनर उस्मान तारिक की तरह गेंदबाजी की. अपनी गेंदबाजी पर उन्होंने ओपनर अभिषेक शर्मा को प्रैक्टिस कराया. कप्तान सूर्या का उस्मान की तरह बॉलिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सूर्यकुमार यादव ने उस्मान तारिक की उतारी नकल
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले से पहले स्पिनर उस्मान तारिक सुर्खियों में हैं. पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान अपनी अजीबो-गरीब बॉलिंग को एक्शन को लेकर चर्चा में हैं. कई बल्लेबाज को उस्मान के खिलाफ खेलने में दिक्कत आ रही है. ऐसे में भारतीय टीम रविवार को होने वाले मैच के लिए नेट्स में जमकर प्रैक्टिस की. इस दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी गेंदबाजी की.
नेट प्रैक्टिस में सूर्यकुमार यादव की गेंदबाजी की खास बात ये रही कि उन्होंने हूबहू उस्मान तारिक के एक्शन में रिंकू सिंह को बॉल किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि उस्मान अपनी बॉलिंग रनअप में हल्का रुक कर गेंद को रिलीज करते है. ऐसे में कई बार ऐसा लगता है कि उस्मान चकिंग कर रहे हैं, लेकिन आईसीसी की तरफ से उनके बॉलिंग एक्शन लीग बताया गया है. इसी वजह से ये पाकिस्तान स्पिनर सुर्खियों में हैं.
4 मैच में 11 विकेट ले चुका है उस्मान
अपने अजीब एक्शन के कारण कई बार सावालों के घेरे में आ चुके उस्मान पाकिस्तान के लिए 4 मैच में अबतक 11 विकेट ले चुके हैं और भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तान की तरफ उन्हें तुरुप का इक्का माना जा रहा है. क्योंकि भारतीय बल्लेबाज पहली बार उस्मान का सामना करेंगे. हालांकि, कई पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि उस्मान एक साधारण स्पिनर गेंदबाज हैं उनके खिलाफ भारतीय खिलाड़ियों को कोई परेशानी नहीं होगी.
कोलंबो में खेला जाएगा मुकाबला
भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का मैच कोलंबो में खेला जाएगा. टूर्नामेंट में इस मैदान पर भारतीय टीम का यहां पहला मैच होगा. वहीं पाकिस्तान अपने सभी मैच यहीं पर खेल रही है. इस कारण टीम इंडिया को कोलंबो के कंडीशन में तालमेल बिठाने थोड़ी दिक्कत आ सकती है. इसके अलावा मैच में बारिश का भी खतरा मंडरा रहा है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें