aaj ka Mesh rashifal 15 february 2026 horoscope | today aries horoscope | love career business | आज का मेष राशिफल, 15 फरवरी 2026

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 15 February 2026 : मेष राशि के आज खर्च बढ़ने के योग हैं. विदेशी स्रोतों से लाभ होगा. पर्दे के पीछे से किया गया काम लाभ पहुंचाएगा. प्यार और रिश्तो में मधुरता बनी रहेगी. सेहत सामान्य रहेगी. आज शिशिर ऋतु, माष फाल्गुन, तिथि त्रियोदशी और नक्षत्र उत्तराषाढ़ा है. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त में 12.13 से 12.57 तक रहेगा. लोकल 18 से बात करते हुए मिर्जापुर के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि सूर्य की नजर आपकी राशि पर है. मित्रता और सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए अच्छे योग बनेंगे. नींद की कमी या थकान महसूस हो सकती है.

Aaj Ka Mesh Rashifal 15 February 2026 (मेष राशि टुडे) मिर्जापुर. मेष राशि के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा. विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी. हालांकि, आर्थिक स्थिति खर्च की वजह से बिगड़ सकती है. प्यार और रिश्तो में मधुरता बनी रहेगी. पार्टनर से दूरी की वजह से अकेलापन महसूस हो सकता है. सेहत सामान्य रहेगी. हल्की परेशानी हो सकती है. आज शिशिर ऋतु माष फाल्गुन है. तिथि त्रियोदशी और नक्षत्र उत्तराषाढ़ा है. पक्ष कृष्ण है. सूर्योदय 7.00 बजे और सूर्यास्त 6.11 मिनट पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12.13 से 12.57 तक रहेगा. अशुभ समय राहुकाल 4.47 से 6.11 तक रहेगा. इसमें किया गए काम से अच्छा लाभ नहीं मिलेगा.

मिर्जापुर के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि में चंद्रमा आज 10वें भाव में गोचार कर रहे हैं. यह भाव व्यय, विदेश, एकांत और विश्राम का भाव है. सूर्य की नजर आपकी राशि के ऊपर शुभ है. ऐसे में लाभ के साथ ही मित्रता और सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए बेहतर योग बनेंगे. आज का दिन आत्म मंथन और विश्राम का संकेत देता है. सेहत मिली जुली रहेगी. शारीरिक ऊर्जा थोड़ी कम रह सकती है. नींद की कमी या थकान महसूस हो सकता है. आंखों और पैरों का विशेष ध्यान रखें. आज हल्की दिक्कतें हो सकती हैं.

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि के लिए आज प्यार और रिश्तो में भावनाएं गहरी होंगी. हालांकि, पार्टनर से दूरी होने की वजह से अकेलापन का भाव आ सकता है. शादीशुदा आज अपनी पत्नी से मन की बात साझा करेंगे, जिससे मन हल्का होगा. अविवाहित लोगों को पुराने रिश्तों की याद आ सकती है. बातचीत भी होने के योग हैं. काम में व्यस्त होने की वजह से आज परिवार के साथ थोड़ा कम वक्त गुजारेंगे. किसी सदस्य की चिंता आपको सता सकती है. धैर्य और समझदारी के साथ काम लेने से स्थिति नियंत्रण में रहेगी.

ऐसे मिलेगा फायदा

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि की आर्थिक स्थिति आज सामान्य रहेगी. खर्च बढ़ाने के योग हैं. यात्रा और स्वास्थ्य पर खर्च अधिक हो सकते हैं. जरूरी हो तभी खर्च करें. अन्यथा बचें. विदेशी स्रोतों से लाभ होने की उम्मीद है. नौकरी और करियर में कार्यस्थल पर दबाव महसूस हो सकता है. पर्दे के पीछे से किया गया काम आपको लाभ प्रदान करेगा. विदेश से जुड़े हुए कामों में प्रगति मिल सकती है.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP