Aiden Markram equaled Rohit Sharma record: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में एडेन मार्करन ने 19 गेंद में फिफ्टी जड़कर सनसनी मचा दी है.
Last Updated:
Aiden Markram equaled Rohit Sharma record: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में इतिहास रच दिया. मार्करम ने कप्तान के तौर पर टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी लगाने के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है.

एडेन मार्करम ने टी20 विश्व कप में 19 गेंद में लगाई फिफ्टी
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने धूम मचा दी. न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में मार्करम ने धुआंधार बैटिंग करते हुए 86 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 44 गेंद का सामना करते हुए 8 चौके और 4 छक्के भी लगाए. सिर्फ इतना ही नहीं, मार्करम ने 19 गेंद में अपनी फिफ्टी भी पूरी की. इसके साथ ही मार्करम साउथ अफ्रीका के लिए आईसीसी टी20 विश्व कप में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए.
इसके अलावा कप्तान के तौर पर मार्करम टी20 विश्व कप के इतिहास में फास्टेस्ट फिफ्टी लगा वाले खिलाड़ी भी बने हैं. इस मामले में उन्होंने भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा और श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका की बराबरी की है. न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में मार्करम की इस रिकॉर्ड फिफ्टी के दम पर ही साउथ अफ्रीका ने सिर्फ 17.1 ओवर में ही मैच को अपने नाम कर लिया.
साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट जीता मुकाबला
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया. मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान मार्करम ने टॉस जीतने के बाद कीवी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड निर्धारित 20 ओवर के खेल में 175 रन का स्कोर खड़ा किया है. साउथ अफ्रीका के लिए मैच में मार्को यानसेन ने 4 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
वहीं 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका के लिए मार्करम और क्विंटन डिकॉक तूफानी शुरुआत की. दोनों मिलकर सिर्फ 3 ओवर में ही टीम के स्कोर को 50 रन के पार पहुंचा दिया. इसके अलावा टॉप ऑर्डर की बल्लेबाजी में क्विंटन डिकॉक (20), रायन रिकेल्टन (21), डेवाल्ड ब्रेविस (21) और डेविड मिलर (24) की उपयोगी पारियों से साउथ अफ्रीका ने आसानी से मैच को जीत लिया.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें