How to make ghee without cream, बिना मलाई के घर पर शुद्ध घी बनाने का आसान तरीका और फायदे.

Share to your loved once


Last Updated:

क्या आप भी सोचते हैं कि घर पर घी बनाने के लिए मलाई जमा करना जरूरी है? अगर हां, तो अब यह गलतफहमी दूर कर लीजिए. बिना मलाई के भी आप आसानी से घर में शुद्ध और खुशबूदार देसी घी तैयार कर सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

मलाई नहीं है घर में? फिर भी ऐसे बनाएं शुद्ध देसी घी, तरीका जानकर रह जाएंगे दंगZoom

अक्सर लोग मानते हैं कि घर पर घी बनाने के लिए मलाई जमा करना जरूरी है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. अगर आपके पास मलाई नहीं है, तब भी आप आसानी से घर में शुद्ध और सुगंधित घी तैयार कर सकते हैं. कई लोग समय की कमी या रोज दूध न उबाल पाने की वजह से मलाई जमा नहीं कर पाते, ऐसे में सीधे मक्खन से घी बनाना एक आसान और असरदार तरीका है. सही विधि अपनाने पर बिना मलाई के भी उतना ही स्वादिष्ट और दानेदार घी तैयार किया जा सकता है.

अगर आप बाजार से बिना नमक वाला सफेद मक्खन ले आते हैं, तो उससे सीधे घी बनाया जा सकता है. इसके लिए एक भारी तले की कड़ाही लें और उसमें मक्खन डालकर धीमी आंच पर गर्म करें. धीरे-धीरे मक्खन पिघलने लगेगा और उसमें झाग बनना शुरू होगा. कुछ देर बाद झाग कम हो जाएगा और नीचे हल्के भूरे रंग के कण दिखाई देने लगेंगे. यही संकेत है कि घी तैयार हो रहा है. आंच बहुत तेज न रखें, वरना घी जल सकता है और स्वाद कड़वा हो सकता है.

जब घी का रंग हल्का सुनहरा हो जाए और खुशबू आने लगे, तब गैस बंद कर दें. इसे थोड़ा ठंडा होने दें और फिर छानकर कांच या स्टील के साफ बर्तन में भर लें. नीचे जो भूरे दाने बचते हैं, उन्हें भी कई लोग स्वाद के लिए इस्तेमाल करते हैं. इस तरह बिना मलाई के बना घी भी बिल्कुल शुद्ध और पौष्टिक होता है.

अगर आप घर का बना मक्खन इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो दही को मथकर मक्खन निकाल सकते हैं. इसके लिए ताजा दही को मथनी या मिक्सर की मदद से फेंटें. कुछ ही देर में मक्खन ऊपर तैरने लगेगा. इसे निकालकर ठंडे पानी से धो लें, ताकि अतिरिक्त छाछ निकल जाए. इसके बाद इसी मक्खन को कड़ाही में गर्म करके घी बनाया जा सकता है. यह तरीका भी आसान है और मलाई जमा करने की जरूरत नहीं पड़ती.

घी केवल स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. इसमें हेल्दी फैट्स होते हैं जो शरीर को ऊर्जा देते हैं और पाचन में मदद करते हैं. सही मात्रा में सेवन करने से यह त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी हो सकता है.

About the Author

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP