विकेटों की लगेगी झड़ी! यह खिलाड़ी हो सकता है गेम चेंजर, भारत-पाक महामुकाबे पर ऐसा क्यों बोले हेड कोच – News18 हिंदी
India vs Pakistan World cup match 2026: 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 मुकाबला प्रस्तावित है. इस हाई-वोल्टेज मैच को लेकर खेल विशेषज्ञ अलग-अलग राय दे रहे हैं. जब इंडियन डेफ क्रिकेट टीम के हेड कोच देवदत्त से प्रतिक्रिया ली गई, तो उन्होंने पिच को लेकर अहम बात कही. देवदत्त हाल ही में अपनी टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर जा चुके हैं, इसलिए उन्हें वहां की परिस्थितियों की अच्छी समझ है. उनका मानना है कि कोलंबो की पिच पर रन बनाने से ज्यादा विकेट गिरने की संभावना रहती है. हालांकि, पाकिस्तान ने पहले मैच खेलने से इंकार किया था, लेकिन अब मुकाबले को लेकर स्थिति धीरे-धीरे साफ होती दिख रही है.
