धार्मिक पर्यटन के नक्शे पर उभरेगा जौनपुर का प्रमुख धाम, सरोवर में लगेंगे नए फव्वारे, परिसर में दिखेगी दिव्यता
Jaunpur latest news : जौनपुर स्थित मां शीतला चौकिया धाम का 6 करोड़ रुपये की लागत से भव्य कायाकल्प किया जा रहा है. पर्यटन विभाग द्वारा शुरू किए गए इस सुंदरीकरण कार्य में मुख्य द्वार, सरोवर, मार्ग और सुविधाओं को आधुनिक रूप दिया जाएगा. विंध्यवासिनी कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित हो रहा यह धाम धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देगा.