Dal Chawal Khichdi Recipe | Matar Khichdi Recipe | Khichdi Banane Ki Vidhi

Share to your loved once


होमफोटोलाइफ़फूड

सिर्फ 20 मिनट में तैयार करें! दाल-चावल और मटर से बनाएं ऐसी टेस्टी खिचड़ी

Last Updated:

Dal Chawal Khichdi Recipe: दाल, चावल और हरी मटर से बनी खिचड़ी एक हल्की, पौष्टिक और बेहद स्वादिष्ट डिश है, जिसे आप लंच या डिनर में आसानी से बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए धुली मूंग दाल और चावल को अच्छी तरह धोकर कुकर में डालें. इसमें हरी मटर, हल्दी, नमक और पानी मिलाकर पकाएं. अलग से घी में जीरा, हींग, लहसुन और हरी मिर्च का तड़का लगाकर खिचड़ी में मिलाएं. चाहें तो ऊपर से देसी घी डालकर परोसें. यह रेसिपी न सिर्फ पेट के लिए हल्की है बल्कि बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आती है.

फरवरी महीना के बीच मौसम भले ही बदल रहा हो, लेकिन शाम की हल्की ठंड अभी भी महसूस होती है. ऐसे में डिनर में अगर गरमा-गरम खिचड़ी मिल जाए, तो स्वाद के साथ सुकून भी मिलता है. खिचड़ी को अक्सर सादा और हल्का भोजन माना जाता है, लेकिन जब इसमें ताजी हरी मटर,दाल, चावल और हरे मसालों का तड़का लग जाए, तो इसका स्वाद बिल्कुल अलग और लाजवाब हो जाता है.

मटर खिचड़ी ऐसी ही एक खास डिश है, जो देखने में आकर्षक, खाने में स्वादिष्ट और सेहत के लिए फायदेमंद है. इसका हरा मसाला इसे पारंपरिक पीली खिचड़ी से अलग पहचान देता है. यह पाचन में हल्की होने के साथ पोषण से भरपूर भी होती है, इसलिए बदलते मौसम में यह एक परफेक्ट डिनर ऑप्शन बन सकती है.

इसे बनाने के लिए सबसे पहले चावल और मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर 20-30 मिनट के लिए भिगो दें. इससे खिचड़ी नरम और खिली-खिली बनती है. इस बीच हरा धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को मिक्सर में थोड़ा पानी डालकर बारीक पीस लें. यही पेस्ट खिचड़ी को उसका खास हरा रंग और ताजगी भरा स्वाद देता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब प्रेशर कुकर में घी गरम करें. इसमें जीरा, तेज पत्ता, लौंग और दालचीनी डालकर तड़का लगाएं। फिर कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद टमाटर और तैयार हरा पेस्ट डालकर मसाले को तब तक पकाएं, जब तक घी किनारों से अलग न होने लगे अब इसमें ताजी हरी मटर, हल्दी, गरम मसाला और नमक मिलाएं. भीगे हुए दाल-चावल का पानी निकालकर उन्हें कुकर में डालें.

और मसालों के साथ हल्का भून लें. इसके बाद 4 से 5 कप गर्म पानी डालें. कुकर का ढक्कन बंद कर मध्यम आंच पर 2-3 सीटी आने तक पकाएं. प्रेशर निकलने के बाद ढक्कन खोलें परोसते समय ऊपर से एक चम्मच देसी घी और ताजा हरा धनिया डालें. दही, पापड़ और अचार के साथ इसका स्वाद दोगुना हो जाता है. चाहें तो बूंदी का रायता भी साथ परोस सकते हैं. यह हरियाली मटर खिचड़ी बदलते मौसम में सेहत और स्वाद का बेहतरीन संगम है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP