India vs Pakistan t20 world cup : पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली ने कहा, हम इतिहास नहीं बदल सकते, हमारा रिकॉर्ड खराब है
Last Updated:
India vs Pakistan t20 world cup : भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में उतरने से पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने मीडिया से बात की. उन्होंने पिछले रिकॉर्ड पर पूछे जाने पर इसे माना और कहा हम इतिहास नहीं बदल सकते हैं. मैदान पर हर दिन नया होता है और कुछ नया करने की कोशिश रहेगी.

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली ने कहा, हम इतिहास नहीं बदल सकते
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के मच अवेटेड भारत और पाकिस्तान मुकाबले के शुरू होने का सबके इंतजार है. कुछ घंटों में यह मैच खेला जाना है. मैच से एक दिन पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने मीडिया के सवालों के जवाब दिए. उन्होंने अपनी टीम के खराब वर्ल्ड कप रिकॉर्ड को खुले दिल से स्वीकारा और यह कहा कि वो इसे बदलने की कोशिश करेंगे. भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले से पहले काफी बवाल हो चुका है. पाकिस्तान की सरकार ने पहले मैच खेलने की अनुमति नहीं दी थी फिर यू टर्न मार लिया.
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने भारत के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉस के महत्व को कम बताया और कहा कि जो टीम बेहतर क्रिकेट खेलेगी वही जीतेगी. उन्होंने कहा, “टॉस खेल का फैसला नहीं कर सकता. अगर आप अच्छा क्रिकेट खेलते हैं, तो आप जीतेंगे. क्रिकेट मायने रखेगा, टॉस नहीं.”
सलमान आगा से भारत-पाकिस्तान मुकाबलों को लेकर चल रही चर्चाओं पर सवाल पूछा गया और उनसे एक खिलाड़ी के तौर पर राजनीति से हटकर राय मांगी गई. इस पर आगा ने जवाब दिया: “खेल अच्छे माहौल में खेला जाना चाहिए. मेरी सोच का कोई फर्क नहीं पड़ता. खेल वैसे ही खेला जाना चाहिए जैसे शुरू से खेला जाता रहा है.”
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने माना कि वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ टीम का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. उन्होंने कहा, “हम इतिहास नहीं बदल सकते. वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ हमारा रिकॉर्ड अच्छा नहीं है, लेकिन हम बेहतर प्रदर्शन की कोशिश करेंगे.”
सलमान आगा ने भारत के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को लेकर भी दिलचस्प बात कही, जो पेट की बीमारी के कारण मैच में खेलने को लेकर संशय में हैं. उन्होंने कहा, “मैं उम्मीद करता हूं कि अभिषेक शर्मा कल खेलें. मैं सच में चाहता हूं कि वह जल्दी ठीक हो जाएं. हम सबसे अच्छे खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना चाहते हैं.”
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें