Noida Murder Live: वैलेंटाइन डे के दिन नोएडा में ये क्या हुआ? सड़क किनारे कार से मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Share to your loved once


Last Updated:

UP News: दिल्ली के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 107 रोड पर वैलेंटाइन डे के मौके पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक प्रेमी-प्रेमिका जोड़े की दर्दनाक मौत हो गई. दोनों युवक-युवती कार में बैठे हुए मृत पाए गए. आइए इस खबर से जुड़े सारी अपडेट्स जानते हैं…

Live: वैलेंटाइन डे के दिन नोएडा में ये क्या हुआ? कार से मिली कपल की लाशZoom

रेखा और सुमित.

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में शनिवार को एक कार से दो लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया. कार सड़क किनारे खड़ी थी. कार के काफी वक्‍त से खड़े रहने के कारण लोगों को शक हुआ और जब उन्‍होंने अंदर झांककर देखा तो एक लड़का-एक लड़की की लाश नजर आई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई.

सुमित का मिला लास्ट मैसेज

सुमित ने मरने से पहले एक वॉट्सअप मैसेज किया है. उसने लिखा है कि मैं सुमित मरने जा रहा हूं. मेरे मरने की जिम्मेदार रेखा है. उसने मेरे साथ 15 साल बिताए और मुझसे वादा किया था कि मुझसे शादी करेगी और अब वो किसी और से शादी करने जा रही है. इसलिए मैं सुसाइड कर रहा हूं. मुझे धोखा दिया रेखा ने इसलिए मैं आत्महत्या कर रहा हूं.

यह है मामला

दिल्ली के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 107 रोड पर वैलेंटाइन डे के मौके पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि यहां एक प्रेमी-प्रेमिका जोड़े की दर्दनाक मौत हो गई. दोनों युवक-युवती कार में बैठे हुए मृत पाए गए, जिनके शरीर पर गोली के निशान थे. पुलिस ने मौके से एक पिस्टल और कुछ कारतूस बरामद किए हैं.

घर से गायब थे दोनों

लड़की की पहचान रेखा नाम से हुई है. नोएडा थाना सेक्टर 58 क्षेत्र की रहने वाली है. वहीं, लड़के का नाम सुमित है, जो त्रिलोकपुरी निवासी है. दोनों कल से ही अपने अपने घर से गायब थे. दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज है. प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है. प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले अपनी प्रेमिका को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पिस्टल युवक के हाथ में मिली होने से पुलिस इस ओर इशारा कर रही है कि यह प्रेम प्रसंग में हुए समझौते के बाद की घटना हो सकती है, जिसमें युवक ने पहले प्रेमिका को मारा और फिर खुदकुशी की.

पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. उन्होंने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अब पूरी घटना की गहन जांच कर रही है, जिसमें फॉरेंसिक रिपोर्ट, पिस्टल की जांच और दोनों के पारिवारिक/व्यक्तिगत संबंधों की पड़ताल शामिल है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP