‘रहमान डकैत’ के अंदाज में श्रीलंका में अर्शदीप सिंह ने मारी एंट्री
Last Updated:
भारतीय टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले के लिए कोलंबो पहुंची. रविवार 15 फरवरी को यह बहुचर्चित मुकबला खेला जाना है. श्रीलंका में कदम रखते ही एयरपोर्ट पर टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने माहौल बना दिया. उन्होंने जमकर डांस किया और सबको अपना दीवाना बना दिया.

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का श्रीलंका में दिखा बिंदास अंदाज
नई दिल्ली. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को शुरुआती ओवर में विरोधी टीम के विकेट को गिराने की वजह से तो जाना जाता ही है साथ ही मस्तीखोर अंदाज की भी चर्चा होती है. मैदान के बाहर जितनी घातक गेंदबाजी करते हैं उतना ही मस्ती वाला मूड बाहर होता है. अर्शदीप सिंह ने श्रीलंका में लैंड करते ही सबका मूड बना दिाय. उन्होंने अपने अंदर के अक्षय खन्ना को बाहर निकालते हुए भारतीय टीम के साथ कोलंबो में खास स्वागत का पूरा मजा लिया.
भारतीय टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के बहुचर्चित मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है. रविवार, 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले टीम का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया. भारतीय टीम ने गुरुवार को नई दिल्ली में नामीबिया को हराने के बाद शुक्रवार देर रात श्रीलंका की राजधानी में कदम रखा.
VIDEO | Sri Lanka: Pacer Arshdeep Singh joins Sri Lankan dancers stationed to welcome the team in a traditional fashion. Team India arrived in Colombo ahead of the India–Pakistan T20 World Cup clash. Head coach Gautam Gambhir led the contingent out of the airport, while batter… pic.twitter.com/w8HxsReuF2