Hyderabad biryani ATM | Biryani vending machine Hyderabad | hot biryani in 60 seconds

Share to your loved once


Last Updated:

Hyderabad Birayani ATM: हैदराबाद में फूड टेक्नोलॉजी का अनोखा प्रयोग देखने को मिल रहा है, जहां अब ATM से गरमा-गरम बिरयानी निकलेगी. यह खास बिरयानी वेंडिंग मशीन महज 60 सेकंड में तैयार प्लेट ग्राहकों को उपलब्ध कराती है. मशीन में पहले से पैक और सुरक्षित तरीके से रखी बिरयानी को ऑटोमेटिक हीटिंग सिस्टम के जरिए गर्म किया जाता है और फिर बाहर सर्व किया जाता है. यह सुविधा खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो जल्दी में स्वादिष्ट खाना चाहते हैं. शहर की इस नई पहल ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है.

हैदराबाद: अगर आप बिरयानी के शौकीन हैं और हैदराबाद की गलियों के स्वाद से वाकिफ हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है. अब आपको अपनी पसंदीदा दम बिरयानी के लिए रेस्टोरेंट की लंबी कतारों में इंतजार नहीं करना होगा. मोतियों के शहर और आईटी हब के रूप में मशहूर हैदराबाद के हाईटेक सिटी में तकनीक और स्वाद का एक अनोखा संगम देखने को मिल रहा है. यहां एक स्टार्टअप ने बिरयानी ATM का लेटेस्ट वर्जन लॉन्च किया है इससे पहले चेन्नई यह बिरियानी ATM अपना जलवा दिखा चुका है. जो महज 60 सेकंड में आपको गरमा-गरम बिरयानी परोस देगा.

यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल और ऑटोमेटेड है. इस मशीन को लुलु बिरयानी नामक स्टार्टअप द्वारा विकसित किया गया है. इसका इस्तेमाल करना किसी बैंक ATM से पैसे निकालने जितना ही आसान है. ग्राहक को मशीन पर लगे टचस्क्रीन के जरिए अपनी पसंद की बिरयानी जैसे चिकन, मटन या वेज चुननी होती है. इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे क्यूआर कोड को स्कैन कर यूपीआई के जरिए भुगतान करना होता है. पेमेंट सफल होते ही मशीन के भीतर मौजूद हीटिंग सिस्टम सक्रिय हो जाता है और ठीक 1 मिनट के भीतर सीलबंद गर्म बिरयानी का पैकेट बाहर आ जाता है.

ATM फूड-टेक की दुनिया में एक बड़ा बदलाव
हाइब्रिड वर्क कल्चर और नाइट शिफ्ट वाले आईटी पेशेवरों के लिए यह सुविधा किसी वरदान से कम नहीं है. हाईटेक सिटी जैसे व्यस्त इलाकों में जहां समय की भारी कमी होती है. वहां 24/7 सेवा देने वाला यह ATM फूड-टेक की दुनिया में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है. कंपनी का दावा है कि बिरयानी को बेस किचन में तैयार कर मशीन में स्टोर किया जाता है जहां अत्याधुनिक इंडक्शन हीटिंग तकनीक यह सुनिश्चित करती है कि ग्राहक को परोसा गया हर दाना ताजा और गर्म हो.

बिरयानी के साथ चम्मच और टिश्यू पेपर
इस ऑटोमेटेड वेंडिंग मशीन की सबसे खास बात यह है कि इसमें इंसानी दखल न्यूनतम है जिससे स्वच्छता का मानक ऊंचा रहता है. बिरयानी के साथ चम्मच और टिश्यू पेपर भी पैक होकर निकलते हैं जिससे ऑन-द-गो खाने वालों को काफी सुविधा होती है. आने वाले समय में इस तरह के फूड-ATM एयरपोर्ट्स, रेलवे स्टेशनों और मॉल में भी देखने को मिल सकते हैं. फिलहाल, हैदराबाद का यह बिरयानी ATM सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस इंस्टेंट जायके का लुत्फ उठाने के लिए खिंचे चले आ रहे हैं.

About the Author

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP