सिर्फ 10 मिनट में तैयार, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे! बस्तर की देसी मछली रेसिपी – Chhattisgarh News

Share to your loved once


Last Updated:

Desi Fish Curry Recipe: बस्तर की देसी स्टाइल मछली तरी अपने खास स्वाद और सादगी के लिए जानी जाती है. कम मसालों और इमली के पानी से तैयार यह फिश करी ढाबे की मछली को भी पीछे छोड़ देती है. इस आसान रेसिपी से आप कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट मछली की सब्जी बना सकते हैं. जानिए बस्तर की पारंपरिक मछली बनाने की विधि, जरूरी सामग्री और खास टिप्स. घर पर बनाएं छत्तीसगढ़ की मशहूर देसी मछली और परिवार का दिल जीत लें.

Bastar Fish Curry Recipe: अगर आपने मछली तो कई बार खाई है, लेकिन क्या कभी बस्तर की देसी स्टाइल मछली तरी का स्वाद लिया है? छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में बनने वाली यह खास मछली की सब्जी कम मसालों और इमली के पानी के साथ तैयार की जाती है. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद आप ढाबे की मछली भूल जाएंगे.

सबसे खास बात ये है कि इसे बनाना न तो मुश्किल है और न ही बहुत झंझट वाला काम. बस सही तरीका अपनाइए और कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाएगी देसी स्वाद से भरी मछली की तरी.

क्यों खास है बस्तर की मछली तरी?
बस्तर की रसोई में मसालों का ज्यादा दिखावा नहीं होता. यहां स्वाद आता है सादगी से. इमली का हल्का खट्टापन और तली हुई मछली की खुशबू इस डिश को अलग पहचान देती है. यही वजह है कि यहां की मछली का स्वाद सीधा दिल में उतर जाता है.

जरूरी सामग्री
300 ग्राम कटी हुई मछली
2 प्याज (कटी हुई)
4 हरी मिर्च
3 टमाटर (कटी हुई)
½ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
½ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
¼ छोटी चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट

स्वादानुसार नमक
थोड़ा सा इमली का पानी
तेल आवश्यकतानुसार

बनाने की आसान विधि
सबसे पहले मछली को हल्का सा तल लें और अलग रख दें. अब कढ़ाई में तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और खुशबू आने तक पकाएं.

अब कटे हुए टमाटर डालकर नरम होने दें. फिर हल्दी, लाल मिर्च और नमक डालकर मसाले को अच्छे से भूनें. जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तब तली हुई मछली इसमें डाल दें.

अब थोड़ा सा इमली का पानी और एक गिलास पानी डालें. करीब 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें. गैस बंद करें और तैयार है बस्तर की देसी मछली तरी. इसे गरम-गरम चावल या रोटी के साथ परोसें और घरवालों का दिल जीत लें.

About the Author

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP