मधुबाला का 68 साल पुराना वो HIT गाना, जिसका 2011 में बना रीमिक्स, परमसुंदरी ने नागिन धुन पर लगाए थे ठुमके
फागुन का महीना चल रहा है उसी प्यार के इस महीने में बॉलीवुड की सबसे हसीन एक्ट्रेस में से एक मधुबाला का जन्मदिन भी आता था. आज मधुबाला की बर्थ एनिवर्सरी है. बॉलीवुड की इस परमसुंदरी ने सिर्फ 33 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था. उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में और हिट गाने दिए. लेकिन, क्या आप उनके 1958 के उस हिट गाने के बारे में जानते हैं, जिसका 53 साल बाद यानी साल 2011 में रीमिक्स बना. ये गाना है फिल्म फागुन का, जिसके बोल हैं ‘एक परदेसी मेरा दिल ले गया…’ जो प्रेमियों की धड़कन बढ़ा देता है. इस गाने की धुन, अदाएं और स्क्रीन पर मधुबाला की मासूमियत ने इसे रिलीज के साथ ही सुपरहिट बना दिया था. ‘परमसुंदरी’ के ठुमकों और नागिन स्टाइल बीट्स ने ट्रैक को डांस फ्लोर का फेवरेट बना दिया. पुराने जमाने की रूमानी खुशबू और मॉडर्न म्यूजिक का यह मेल ऐसा बैठा कि गाना एक बार फिर हर पार्टी की जान बन गया, साबित करते हुए कि असली क्लासिक्स कभी बूढ़े नहीं होते.