Sweet Potato Chaat Recipe for Skin Glow। स्ट्रीट-स्टाइल शकरकंद चाट कैसे बनाएं

Share to your loved once


Sweet Potato Chaat Recipe: सर्दियों की हल्की धूप, सड़क किनारे ठेले से उठती भुनी शकरकंद की खुशबू… कुछ याद आया? यही वो मौसम है जब बाजार में शकरकंद खूब दिखती है और लोग इसे नमक-नींबू लगाकर मजे से खाते नजर आते हैं, लेकिन अब ये सिर्फ उबली या भुनी शकरकंद तक सीमित नहीं रही. घरों में इसका हेल्दी चाट वर्जन ट्रेंड में है, जो स्वाद में चटपटा और सेहत के लिहाज से काफी बढ़िया माना जा रहा है. खास बात ये कि इसे बनाने में ज्यादा तेल नहीं लगता, पेट पर भारी नहीं पड़ती और कई लोग इसे स्किन-फ्रेंडली फूड भी मानते हैं. अगर शाम को कुछ टेस्टी खाने का मन हो और साथ में हेल्थ का भी ध्यान रखना हो, तो शकरकंद चाट बढ़िया ऑप्शन बन सकती है.

क्यों खास है शकरकंद की चाट?
शकरकंद कोई नया फूड नहीं, लेकिन इसकी वैल्यू अब ज्यादा समझी जा रही है. इसमें बीटा-कैरोटीन भरपूर होता है, जो शरीर में जाकर विटामिन A में बदलता है. इसके अलावा विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भी मिलते हैं. ये कॉम्बिनेशन इम्युनिटी सपोर्ट करने, डाइजेशन बेहतर रखने और स्किन को हेल्दी लुक देने में मददगार माना जाता है. कई न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स बताते हैं कि एंटीऑक्सीडेंट फ्री रैडिकल डैमेज कम करने में मदद करते हैं, जिससे स्किन डल कम दिखती है. यही वजह है कि लोग इसे “ग्लो फूड” भी कहने लगे हैं. हालांकि सिर्फ एक चीज खाने से जादू नहीं होता, लेकिन बैलेंस डाइट का हिस्सा बने तो फायदा दिख सकता है.

स्ट्रीट फील, घर की सेफ्टी
बाजार वाली चाट का टेस्ट सबको पसंद आता है, पर साफ-सफाई की टेंशन रहती है. ऐसे में वही चटपटा स्वाद घर पर मिल जाए तो मजा डबल हो जाता है. शकरकंद चाट की खासियत ये है कि इसमें आलू की जगह शकरकंद यूज़ होती है, जो नेचुरल हल्की मिठास देती है. ऊपर से खट्टी-मीठी चटनी, मसाले और नींबू -पूरा फ्लेवर बैलेंस तैयार.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

शकरकंद चाट के लिए क्या चाहिए?
4–5 मीडियम शकरकंद
थोड़ा सा तेल या घी
काला नमक
भुना जीरा पाउडर
लाल मिर्च पाउडर
बारीक कटी हरी मिर्च
इमली की चटनी
हरी चटनी
नींबू का रस
कटा हरा धनिया
अनार के दाने

बनाने का आसान तरीका
1. सबसे पहले शकरकंद को धोकर प्रेशर कुकर में 2–3 सीटी तक उबाल लें या ओवन में बेक कर लें. ध्यान रहे, बहुत ज्यादा गल न जाए. ठंडी होने पर छीलकर छोटे क्यूब्स में काट लें.

2. अब एक पैन में थोड़ा सा तेल या घी गर्म करें और शकरकंद के टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक शैलो फ्राई कर लें. इससे बाहर से हल्की क्रिस्पी लेयर आ जाती है, जो चाट का मजा बढ़ाती है.

3. फ्राई किए हुए टुकड़े एक बड़े बाउल में डालें. इसमें काला नमक, भुना जीरा, लाल मिर्च पाउडर और हरी मिर्च डालें. ऊपर से इमली और हरी चटनी मिलाकर अच्छे से टॉस करें. आखिर में नींबू का रस, हरा धनिया और अनार डालकर सर्व करें.

स्किन ग्लो वाली बात कितनी सही?
लोगों का अनुभव अलग-अलग होता है, लेकिन ये सच है कि शकरकंद में मौजूद पोषक तत्व स्किन हेल्थ सपोर्ट कर सकते हैं. विटामिन C कोलेजन प्रोडक्शन से जुड़ा है और बीटा-कैरोटीन स्किन सेल्स के लिए मददगार माना जाता है. अगर इसे जंक फूड की जगह स्नैक के तौर पर लिया जाए, पानी अच्छा पिया जाए और नींद ठीक हो -तब असर ज्यादा दिख सकता है.

किसे सावधानी रखनी चाहिए?
डायबिटीज वाले लोग मात्रा कंट्रोल में रखें क्योंकि शकरकंद में नेचुरल शुगर होती है. किसी भी फूड एलर्जी या खास मेडिकल कंडीशन में पहले डॉक्टर से बात करना बेहतर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP