रणवीर सिंह-रोहित शेट्टी के मैनेजर्स के बयान हुए दर्ज, एक्शन मोड में मुंबई पुलिस, रीक्रिएट किया गया क्राइम सीन

Share to your loved once


Last Updated:

रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच अब एक्शन मोड में आ गई है. पुलिस ने रोहित शेट्टी के मैनेजर का बयान दर्ज किया है. धमकी मिलने वाले केस में रणवीर सिंह के मैनेजर का भी बयान दर्ज हुआ है. इन हाई-प्रोफाइल केस की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच की रफ्तार बढ़ा दी गई है. फायरिंग केस में जांच के दौरान पुलिस आरोपियों को लेकर उस जगह भी पहुंची जहां फायरिंग हुई थी, ताकि पूरी वारदात का रीक्रिएशन कर हकीकत का पता लगाया जा सके.

ख़बरें फटाफट

रणवीर-रोहित के मैनेजर्स के बयान हुए दर्ज, रीक्रिएट किया गया क्राइम सीनZoom

रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह केस में पुलिस ने बढ़ाई जांच की रफ्तार.

नई दिल्ली. रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है और अब मुंबई पुलिस इस मामले में एक्शन मोड में आ गई है. वहीं, रणवीर सिंह को मिली धमकी के मामले में भी पुलिस ने बड़े कदम उठाए हैं. इन हाई-प्रोफाइल केस की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच की रफ्तार बढ़ा दी गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने न सिर्फ रोहित शेट्टी बल्कि एक्टर रणवीर सिंह के मैनेजर का भी बयान दर्ज किया है. पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि रोहित शेट्टी फायरिंग केस के पीछे कोई बड़ी साजिश है या इसके तार कहीं और से जुड़े हैं.
इंडिया टुडे के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की टीम रोहित शेट्टी फायरिंग केस के चारों आरोपियों स्वप्निल साकट, आदित्य गायकवाड़, सिद्धार्थ येनपुरे और समर्थ पोमाजी को साथ लेकर उस जगह पहुंची, जहां यह वारदात हुई थी. पुलिस ने पूरी घटना का रीक्रिएशन किया यानी यह समझने की कोशिश की कि आखिर उस दिन क्या-क्या हुआ था. जांच टीम ने पुणे से स्कूटी खरीदने से लेकर, उसे सड़क के रास्ते मुंबई लाने और विले पार्ले स्टेशन के बाहर पार्क करने तक के पूरे सफर को फिर से दोहराया.

पुलिस ने रीक्रिएट किया क्राइम सीन

इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के बयानों का उनके एक्शन से मिलान किया और कोर्ट में सबूत के तौर पर पेश करने के लिए इस पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की. सूत्रों का कहना है कि आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि सच सामने आ सके.
पुलिस सूत्रों से यह भी पता चला है कि रणवीर सिंह को एक धमकी भरा वॉयस नोट मिला था, जिसमें खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताने वाले शख्स ने पैसों की मांग की थी. जैसे ही रणवीर ने इसकी जानकारी सीनियर पुलिस अधिकारियों को दी, जांच में तेजी आ गई. इसी कड़ी में रोहित शेट्टी के मैनेजर ने भी पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया है ताकि जांच में मदद मिल सके.

रणवीर सिंह को मिला धमकी भरा वॉयस नोट

पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई कि रणवीर सिंह को एक धमकी भरा वॉयस नोट मिला था. इसमें खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताने वाले एक शख्स ने उनसे पैसों की डिमांड की थी. इस धमकी के बाद रणवीर ने तुरंत पुलिस के आला अधिकारियों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद जांच में तेजी आई और क्राइम सीन को दोबारा रीक्रिएट किया गया. इस मामले में रोहित शेट्टी के मैनेजर ने भी पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया है.

पैसों के लेन-देन से जुड़ी नई जानकारियां मिली

सीन रीक्रिएशन के दौरान पुलिस के हाथ पैसों के लेन-देन से जुड़ी कुछ नई जानकारियां भी लगी हैं. आरोपियों ने खुलासा किया है कि मुंबई में स्कूटी पहुंचाने के बाद मुख्य आरोपी शुभम लोनकर ने उन्हें 11000 रुपये अलग से दिए थे. पहले खबर आई थी कि उन्हें 40000 रुपये मिले थे, लेकिन अब पता चला है कि कुल 51,000 रुपये का लेन-देन हुआ था. इसमें से 30,000 रुपये स्कूटी खरीदने में खर्च हुए और बाकी के 21000 रुपये उन्होंने दूसरी चीजों पर खर्च किए.

प्रवीण लोनकर को हिरासत में लेगी पुलिस

सूत्रों के मुताबिक, इस केस के छठे आरोपी प्रवीण लोनकर को भी अगले कुछ दिनों में जेल से हिरासत में लिया जा सकता है, जिसके लिए कानूनी कार्यवाही चल रही है. वहीं, फायरिंग में शामिल दो लोग अब भी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है. अधिकारियों का कहना है कि वे हर सुराग पर बारीकी से काम कर रहे हैं ताकि इस हाई-प्रोफाइल केस की गुत्थी सुलझाई जा सके.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP