वैलेंटाइन डे के लिए आसान हार्ट शेप ब्रेड पिज्जा रेसिपी

Share to your loved once


Last Updated:

Heart Shape Bread Pizza Recipe : इस वैलेंटाइन डे(Valentine’s Day Recipe) पर यह डिश न केवल आपकी टेबल की शोभा बढ़ाएगी, बल्कि बच्चों और पति के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान भी लाएगी. तो देर किस बात की? आज यानी 14 फरवरी अपने हाथों से बने इस प्यार भरे पिज्जा के साथ मनाएं मोहब्बत का जश्न!

वैलेंटाइन डे पर इस तरह बनाएं क्‍यूट सा हार्ट शेप पिज्‍जा, 5 मिनट में होगा तैयाZoom

हार्ट शेप ब्रेड पिज्जा

Heart Shape Bread Pizza Recipe : वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) प्यार और खुशियां बांटने का दिन है. अक्सर हम सोचते हैं कि इस दिन को स्‍पेशल बनाने के लिए पैसे खर्च करने होंगे, लेकिन आपको बता दें कि आप ब्रेकफास्‍ट में छोटे छोटे हार्ट शेप स्‍नैक्‍स बनाकर परिवार के सदस्‍यों के चेहरे पर स्‍माइल ला सकती हैं. असल में छोटे-छोटे प्रयास और घर पर प्यार से बनाई गई चीजें सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अगर आप भी इस बार अपने घर के ‘वैलेंटाइन्स’ यानी अपने पति और बच्चों को सरप्राइज देने का सोच रही हैं, तो क्यूट हार्ट शेप ब्रेड पिज्जा (Heart-Shaped Bread Pizza) से बेहतर कुछ नहीं हो सकता.

यह रेसिपी न सिर्फ बनाने में बेहद आसान है, बल्कि इसका ‘लुक’ इतना प्यारा है कि कोई भी इसे देखते ही मुस्कुरा उठेगा. आइए जानते हैं इसे बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप विधि.

जरूरी सामग्री (Ingredients):
ब्रेड स्लाइस: 6-8 (व्हाइट या सैंडविच ब्रेड)
चीज या मेयोनीज: बेस के लिए
पिज्जा सॉस: स्वाद के अनुसार
सब्जियां: बारीक कटे प्याज, हरी शिमला मिर्च और टमाटर
चीज: मोजेरेला चीज (भरपूर मात्रा में)
मसाले: नमक, ऑरिगेनो और चिली फ्लेक्स
उपकरण: दिल के आकार का कुकी कटर और एयर फ्रायर
बनाने की विधि (Method):

1. ब्रेड को दें दिल का आकार: सबसे पहले 6 ब्रेड स्लाइस लें. अब एक हार्ट शेप कुकी कटर की मदद से ब्रेड के बीच से दिल का आकार काट लें. यह देखने में बहुत ही प्रोफेशनल और आकर्षक लगता है.

2. लेयरिंग की शुरुआत: अब एक कटे हुए हार्ट शेप ब्रेड स्लाइस को लें और उस पर अच्छी तरह से चीज या मेयोनीज लगाएं. इसके बाद, इसके ऊपर दूसरा हार्ट शेप ब्रेड का टुकड़ा रखें. ऐसा करने से पिज्जा थोड़ा ‘सैंडविच स्टाइल’ बनेगा और अंदर से बहुत ही क्रीमी और जूसी लगेगा.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP