हिट बाप का सुपरहिट बेटा, जिसकी हीरोइन मां ने की 3 शादियां, सौतेले भाई का ऑस्कर में बजा डंका
Last Updated:
Shahid Kapoor Family Tree: रणबीर कपूर के मम्मी-पापा नीतू-ऋषि कपूर की तरह हीरो के मम्मी-पापा भी अपने दौर के स्टार थे, लेकिन जब वे करीब 3 साल के थे, तब उनके मम्मी-पापा का तलाक हो गया. स्टार फिलहाल अपनी गैंगस्टर मूवी से सुर्खियों में हैं, जो बीते दिनों विवादों में थी. फिल्म में उन्होंने गैंगस्टर हुसैन उस्तरा का किरदार निभाया है. हालांकि, उनके निजी रिश्ते काफी जटिल हैं. आइए, पॉपुलर स्टार की फैमिली के बारे में विस्तार से जानें.
नई दिल्ली: हम जिस फिल्म स्टार की बात कर रहे हैं, उनके मम्मी-पापा अपने अभिनय के लिए बड़े मशहूर थे. मां ने ‘सूर्यवंशम’, ‘सड़क’ और ‘ब्लैकमेल’ जैसी फिल्में कीं, तो पिता ने ‘राख’, ‘एक डॉक्टर की मौत’ जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए नेशनल अवॉर्ड जीते. सौतेले भाई के अभिनय का डंका ऑस्कर अवॉर्ड फंक्शन में भी सुनाई दिया. (AI से जेनरेटेड इमेज)
हम शाहिद कपूर की बात कर रहे हैं, जो पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के बेटे हैं. स्टार फिलहाल अपनी फिल्म ‘ओ रोमियो’ के चलते तारीफ बटोर रहे हैं, जिसमें उन्होंने गैंगस्टर हुसैन उस्तरा का किरदार निभाया है. अगर आप शाहिद कपूर के फैन हैं, तो आप उनकी गहरे फिल्मी कनेक्शन के बारे में शायद जानते होंगे, जो काफी जटिल रिश्तों में बंधा हुआ है. (फोटो साभार: Instagram@officialpankajkapur)
शाहिद की मां नीलिम अजीम ने मात्र 16 साल की आयु में पंकज कपूर से शादी की थी, जिसके करीब 5 साल बाद 1984 में उनका तलाक हो गया था. उन्होंने बाद में दो बार और शादी की, फिर भी उन्हें जिंदगी में स्थिरता नहीं मिली. वे तीन तलाक के बाद अकेले जिंदगी गुजार रही हैं. (फोटो साभार: Instagram@neliimaazeem)
Add News18 as
Preferred Source on Google
शाहिद कपूर की मां नीलिम अजीम ने दूसरी शादी टीवी एक्टर राजेश खट्टर से की, जिनसे उनका बेटा ईशान खट्टर आज एक उभरता हुआ एक्टर है, जिनकी पिछली रिलीज ‘होमबाउंड’ ऑस्कर अवॉर्ड में एंट्री पाने में कामयाब रही थी, लेकिन नॉमिनेशन प्रोसेस में बाहर हो गई. रजा अली खान से नीलिमा की तीसरी शादी भी करीब 5 साल तक टिक पाई. (फोटो साभार: Instagram@neliimaazeem)
नीलिमा अजीम अक्सर नन्हे शाहिद को अपने साथ सेट पर लेकर जाती थीं, जहां वे उन्हें परफॉर्म करता देखते थे. पंकज कपूर से तलाक उनके लिए तकलीफदेह था. शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर ने नीलिमा अजीम से तलाक के बाद 1988 में सुप्रिया पाठक से शादी कर ली, जिनसे उनके दो बच्चे हैं. (फोटो साभार: Instagram@shahidkapoor)
शाहिद की सौतेली मां सुप्रिया पाठक भी एक दिग्गज हीरोइन हैं, जिनकी बहन रतना पाठक शाह भी फेमस हीरोइन हैं, जिनके पति हैं दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह. सुप्रिया पाठक ने ‘राम लीला’, ‘सरकार’ और ‘खिचड़ी’ जैसी फिल्मों में यादगार रोल निभाए हैं. (फोटो साभार: Instagram@officialpankajkapur)
शाहिद कपूर की सौतेली मां सुप्रिया पाठक के बेटे रुहान की भी सिनेमा में एंट्री करने की खबरें चर्चाएं में थीं, मगर वे अब तक लॉन्च नहीं कर पाए. हालांकि, शाहिद ने अपनी सौतेली बहन सनाह के साथ फिल्म ‘शानदार’ में काम किया था. (फोटो साभार: Instagram@officialpankajkapur)
शाहिद कपूर ने करीना कपूर सहित तमाम हीरोइनों संग अफेयर के बाद 2015 में दिल्ली गर्ल मीरा राजपूत से शादी कर ली, जिनसे उनके दो बच्चे हैं. (फोटो साभार: Instagram@shahidkapoor)