नशे में धुत संजय मिश्रा ने जब लपेटी श्मशान की राख, देखकर हैरान रह गए थे ससुर, सालों बाद बताई वजह

Share to your loved once


Last Updated:

एक्टर संजय मिश्रा ने हाल में अपने जीवन के सबसे मुश्किल दौर का खुलासा किया. वे पिता के निधन के बाद गहरे तनाव में डूब गए थे. वे तब नशे की हालत में श्मशान घाट पहुंच गए और अपने शरीर पर चिता की राख लपेट ली. इस बदहवास माहौल में भी लोग उनसे सेल्फी मांग रहे थे. घर लौटने पर उनकी यह हालत देख ससुर हैरान रह गए, जिसके बाद संजय बाथरूम में घंटों फूट-फूटकर रोए. वे फिलहाल नीना गुप्ता के साथ फिल्म ‘वध 2’ में नजर आए हैं, जिसमें उनके अभिनय की खूब तारीफ हो रही है.

ख़बरें फटाफट

नशे में धुत संजय मिश्रा ने जब लपेटी श्मशान की राख, देखकर हैरान रह गए थे ससुरZoom

संजय मिश्रा मुश्किल दौर से गुजर रहे थे.

नई दिल्ली: संजय मिश्रा अपनी जबरदस्त कॉमेडी और नेचुरल एक्टिंग के लिए मशहूर हैं. उन्हें दर्शकों ने हर तरह के किरदार निभाते हुए देखा है, लेकिन हाल में उन्होंने अपनी जिंदगी का एक ऐसा किस्सा सुनाया है जिसे सुनकर किसी का भी दिल भर आए. उन्होंने एक पॉडकास्ट में बताया कि जब उनके पिता गुजर गए, तो वे बुरी तरह टूट गए थे. उस वक्त वो इतने अकेले हो गए थे कि डिप्रेशन जैसा महसूस करने लगे थे. उन्होंने इसी गम में डूबे हुए एक दिन कुछ ऐसा किया जो कोई सोच भी नहीं सकता.

संजय मिश्रा ने शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में बताया कि एक रात वो काफी नशे में थे और अपने ड्राइवर से कहकर उसी श्मशान घाट पहुंच गए, जहां उनके पिता का अंतिम संस्कार हुआ था. वहां जाकर उन्होंने चिता की राख को अपने पूरे शरीर पर मल लिया और पागलों की तरह अपने पिता को पुकारने लगे. यह हैरान करने वाली बात है कि उस हालत में भी लोग उनके पास आकर सेल्फी मांग रहे थे.

पिता को खोने का गम नहीं हुआ बर्दाश्त
संजय जिस वक्त ये सब कर रहे थे, इत्तेफाक से उनके ससुरालवाले अचानक घर आ धमके. जब वो घाट से पूरे शरीर पर राख लपेटे हुए वापस लौटे, तो उन्हें देख कर उनके ससुर के पैरों तले जमीन खिसक गई. संजय कहते हैं कि उस पल अपने ससुर की आंखों में उन्हें अपनी पत्नी के भविष्य को लेकर साफ डर और चिंता दिखाई दे रही थी. घर पहुंचते ही उनके ड्राइवर ने उन्हें संभाला और नहलाने के लिए ले गया. संजय बाथरूम में जाकर घंटों तक फूट-फूटकर रोते रहे. वो बताते हैं कि उस समय वो अपने पिता को खोने का दुख बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे और इसी बेचैनी ने उनसे ये सब कराया. उन्होंने ये भी माना कि बचपन में वो पढ़ाई में बिलकुल फिसड्डी थे और अक्सर घर से भाग जाया करते थे.

फिल्म ‘वध 2’ में एक्टिंग से चौंकाया
संजय मिश्रा ने हार नहीं मानी और आज भी काम में जी-जान से जुटे हैं. वे हाल में नीना गुप्ता के साथ फिल्म ‘वध 2’ में दिखाई दिए. 2022 में आई उनकी फिल्म ‘वध’ की इस अगली कड़ी में उन्होंने एक बार फिर अपनी एक्टिंग से सबको चौंका दिया है. जसपाल सिंह संधू के डायरेक्शन में बनी फिल्म एक पुलिसवाले और मुजरिम के बीच की रहस्यमयी कहानी है. पर्दे पर सबको हंसाने वाले संजय असल में एक बेहद इमोशनल इंसान हैं. उनकी कहानी हमें याद दिलाती है कि फिल्मी दुनिया की इस चकाचौंध के पीछे भी एक आम इंसान होता है, जिसे अपनों को खोने का उतना ही गहरा दर्द होता है जितना हमें.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP